फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   government incentive will get Make in India products

गोरखपुर: मेक इन इंडिया उत्पादों को मिलेगा प्रोत्साहन, सरकार जीईएम के माध्यम से कर रही खरीदारी

Sat, 15 Feb 2020 02:18 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Feb 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
government incentive will get Make in India products
प्रतीकात्मक तस्वीर।
मेक इन इंडिया उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार नेशनल स्माल स्केल इंडस्ट्रीज (एनएसआईसी) और उद्योग विभाग में पंजीकृत सप्लायर, ठेकेदार, उद्यमियों के उत्पाद और सेवाएं, गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस (जीईएम) के माध्यम से खरीद रही है। सरकार इनको उद्योग बढ़ाने के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन


यह जानकारी प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे आरके यादव ने वेंडर मीट कार्यक्रम में दी। उप मुख्य सामग्री प्रबंधक, डिपो सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वेंडरों को मेक इन इंडिया, लेटर ऑफ क्रेडिट के जरिए वित्तीय सुविधा हासिल करने और जीईएम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आरंभ प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे आरके यादव, प्रमुख वित्त सलाहकार पूर्वोत्तर रेलवे एनपी पांडेय, उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक पीसी बरोड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

प्रमुख मुख्य प्रबंधक ने कहा कि अब सरकारी खरीद एनएसआईसी तथा जिला उद्योग केंद्र के जरिए जीईएम पंजीकृत से अधिकृत लोगों से ही होगी। भारतीय रेल में लगभग सभी स्थानों पर लेटर ऑफ  क्रेडिट के माध्यम सप्लायरों के हित में है। उन्होंने सभी उद्यमियों एवं सप्लायरों से इसका लाभ उठाने की अपील की। प्रमुख वित्त सलाहकार एनपी पांडेय ने कहा कि लेटर ऑफ  क्रेडिट का काम तीन वर्ष पूर्व शुरू किया गया था लेकिन यह लोकप्रिय नहीं हो सका है। इसका उद्देश्य आपूर्तिकर्ता को अधिक से अधिक सुविधा देना है।
 
सप्लायरों को वित्तीय सुविधा देने के लिए भारत सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक से अनुबंध किया है। रेलवे पेपर वर्क न्यूनतम करके अच्छे सप्लायरों को भरपूर सहयोग कर रहा है। उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक पीसी बरोड़ ने कहा कि बैंक में 91 प्रतिशत लेन-देन डिजिटल हुए हैं। लोन प्रक्रिया भी पेपरलेस हो गई है। लेटर ऑफ  क्रेडिट के जरिए बैंक न्यूनतम चार्ज पर सप्लायरों को 90 प्रतिशत तक फाइनेंस सुविधा उपलब्ध करा रही है। उप मुख्य सामग्री प्रबंधक रितुराज सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक सामग्री प्रबंधक अंकित गुप्ता ने और मुख्य सामग्री प्रबंधक विद्युत चंद्रपाल ने समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed