{"_id":"65c2af466539a828280bf197","slug":"got-the-encroachment-removed-from-the-corridorafter-a-week-the-shopkeepers-regained-control-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-458383-2024-02-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गलियारे से कब्जा हटवाया...सप्ताह भर बाद दुकानदारों ने फिर जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गलियारे से कब्जा हटवाया...सप्ताह भर बाद दुकानदारों ने फिर जमाया
Wed, 07 Feb 2024 05:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 07 Feb 2024 05:52 PM IST
सार
नगर निगम ने सप्ताह भर पहले टाउनहॉल से कचहरी चौराहा तक दुकानों के सामने गलियारे को खाली कराया था। अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला था, लेकिन सख्ती हटते ही दुकानों के सामने की गलियारे में फिर से कब्जा हो गया है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। नगर निगम ने सप्ताह भर पहले टाउनहॉल से कचहरी चौराहा तक दुकानों के सामने गलियारे को खाली कराया था। सामान और साइन बोर्ड हटवाकर कब्जामुक्त करा दिया। अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला था, लेकिन सख्ती हटते ही दुकानों के सामने की गलियारे में फिर से कब्जा हो गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को दोपहर एक बजे टाउनहाल के पास सभी दुकानों के गलियारे पर अतिक्रमण दिखा। कपड़े की दुकान के सामने गलियारे में काउंटर लगाया गया था तो दुकान के आगे बाइक खड़ी थीं। इसी प्रकार फोटो कॉपी की दुकान से लेकर कॉर्नर पर पान की गुमटी तक गलियारे पर कब्जा ही नजर आया। जबकि, एक फरवरी को जब यहां अतिक्रमण हटवाने को लेकर अभियान चलाया गया था दुकानों के सामने आने-जाने की जगह हो गई थी।
विज्ञापन
इसी प्रकार शास्त्री चौक स्थित मॉडल शॉप के पास फिर से दुकानदारों ने सामान बाहर रख लिया है। हालांकि, रेती रोड से घंटाघर तक अभियान का असर दिखा है। निगम प्रशासन ने होर्डिंग हटाने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी थी, जिसके अंदर ही व्यापारियों ने उसे हटा लिया। नाली पर से कब्जा हट गया है।
विज्ञापन
गोलघर गलियारा : हर तरफ कब्जा, दुकानों के आगे गाड़ियां
गोलघर में गलियारे में हर जगह कब्जा है। कहीं पर सामान रखकर तो कहीं पर पक्का निर्माण कर लोगों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। कचहरी चौराहे से आगे बढ़ने पर गलियारे में दुकानों का सामान है। दुकान के सामने गाड़ियों की कतार है। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गणेश चौराहे से कचहरी की तरफ बढ़ने पर कब्जा ठीक वैसे ही दिखा, जैसा पहले था।
गणेश चौराहे से कचहरी चौराहे तरफ जाते समय बाईं तरफ की दुकानों के गलियारे में लोगों ने सामान रखकर जगह घेर रखा है। चौराहे के पहले मस्जिद के बाद से आगे बढ़ने पर कटरे की दुकानों के सामने गलियारे में टायर, कंबल, गाड़ी पार्किंग कर जगह घेर रखी थी। बाईं तरफ कटरे में दुकानों के बाहर सामान रखे थे। लोग रास्ता नहीं होने पर मजबूरन गलियारे की जगह सड़क से होकर बाजार में आ-जा रहे थे। दूसरी तरफ जलकल भवन से काली मंदिर जाने वाले रास्ते पर भी पहले की तरह पूरा कब्जा था। गलियारे से आगे की तरफ से दुकानों के सामने अतिक्रमण था। लोग पैदल सड़क के रास्ते दुकान की तरफ बढ़ रहे थे।
वर्जन
अतिक्रमण करने वालों पर नगर निगम काफी सख्त है। बाजार की सुंदरता आम लोगों के बाजार में बिना रुकावट के आने-जाने से होती है। लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए गलियारों के अवैध कब्जों को खत्म किया जाएगा। अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को नोटिस दिया गया था। अब व्यापारियों संग बैठक कर इसका हल निकाला जाएगा।
- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त