फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorkahpur News: Video of a youth being tied to a tree and held hostage goes viral

Gorakhpur News: युवक को पेड़ में बांधकर बंधक बनाने का वीडियो वायरल

Tue, 17 Jun 2025 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Gorkahpur News: Video of a youth being tied to a tree and held hostage goes viral
ट्रैक्टर चोरी कर भागने का आरोप
विज्ञापन


गोरखपुर। एम्स इलाके के कुसम्ही कोठी सेमरिहा गांव में सोमवार को एक युवक को पेड़ में बांधने का वीडियो वायरल हो गया। इसमें युवक को बंधक बनाया गया था। आरोप है कि उसके साथ मारपीट भी की गई है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

वायरल वीडियो में जो युवक है, वह भैंसहा गांव का बताया जा रहा है। उसकी पत्नी का कहना है कि पति खेत में काम करने के लिए पड़ोस के गांव से एक हजार रुपये किराये पर ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। रास्ते में एक शौचालय में ट्रैक्टर की टक्कर हो गई, जिसके बाद पड़ोसी गांव के लोग मारपीट कर अपने गांव ले गए और पेड़ में बांध दिए। उसने पुलिस को सूचना दी थी। जबकि, पुलिस का कहना है कि सेमरिहा गांव के लोगों ने ट्रैक्टर चोरी की सूचना दी थी। फिर खुद ही चोर को पकड़ लिए थे। नशे में होने की वजह से उसे बांध दिए थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि ट्रैक्टर चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा है। पेड़ से बांधने व चोट की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed