फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Goraksha Enclave is very special in terms of residence

UP: रिहाइश के लिहाज से बेहद खास है गोरक्ष एंक्लेव, सीएम योगी ने छह आवंटियों को सौंपी फ्लैट की चाबी

Sat, 05 Apr 2025 08:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 08:59 PM IST
सार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए गोरक्ष एंक्लेव बेहद पॉश इलाका है। सीएम योगी ने शनिवार को यहां जीडीए की बहुमंजिली आवासीय योजना गोरक्ष एंक्लेव का लोकार्पण किया और आवंटियों को फ्लैट की चाबी सौंपी।

विज्ञापन
Goraksha Enclave is very special in terms of residence
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ताल इलाके में जीडीए (गोरखपुर विकास प्राधिकरण) द्वारा बनाया गया गोरक्ष एंक्लेव रिहाइश के लिहाज से बेहद खास और पॉश है। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीडीए की बहुमंजिली आवासीय योजना गोरक्ष एंक्लेव का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छह आवंटियों को प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की और सभी आवंटियों को उनके आवास के लिए बधाई दी।

विज्ञापन


गोरक्ष एंक्लेव का फीता काटकर लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने इसके मैप का अवलोकन कर अधिकारियों से पूरी योजना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने 102 नम्बर के फ्लैट में जाकर निर्माण और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद मंच से उन्होंने छह आवंटियों अरुण कुमार श्रीवास्तव, नलिनी जायसवाल, जूही श्रीवास्तव, मनीष जायसवाल, रवि कुमार श्रीवास्तव और आकाश जायसवाल को अपने हाथों से फ्लैट की प्रतीकात्मक चाबी भेंट की।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस आवासीय योजना में रहने वालों को रामगढ़ताल की सुंदरता को देखने और इसकी आबोहवा में रहने का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीडीए आवासीय योजनाओं के साथ ही सामुदायिक स्तर पर भी सुविधा देने का काम कर रहा है। बहुत सारे पारिवार हैं जो अपने मांगलिक व अन्य आयोजनों के लिए महंगे होटल में पैसा नही खर्च कर सकते। उनके लिए कम पैसे में बेहतरीन सुविधा से युक्त उत्सव भवन की व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें जीडीए के साथ नगर निगम ने भी पहल की है। सीएम ने कहा कि गोरखपुर में अब तक छह उत्सव भवन बन चुके हैं। इससे लोगों को अब सड़क पर नही बल्कि एक बेहतरीन और सुरक्षित स्थान शादी और अन्य कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध सस्ते दर पर उपलब्ध रहेगा। सीएम ने कहा कि गोरखपुर में स्पोर्टस की सुविधा को भी आगे बढ़ाया जा सके इसके लिए बाबा राघवदास के नाम पर भाटी विहार में एक बेहतरीन केन्द्र आउटडोर-इनडोर स्पोर्ट्स की सुविधा जीडीए की मदद से प्रारम्भ हो चुका है। राप्ती नगर में भी एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बन रहा है। 


गोरक्ष एंक्लेव में 86 फ्लैट्स
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि 55 करोड़ रुपये के हाउसिंग प्रोजेक्ट गोरक्ष एंक्लेव को 4313 वर्गमीटर क्षेत्रफल में विकसित किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत दो ब्लॉक में एचआईजी और एमआईजी श्रेणी के कुल मिलाकर 86 फ्लैट बनाए गए हैं। गोरक्ष एंक्लेव में ड्यूपलेक्स क्लब हाउस, ड्यूपलेक्स जिम, बेसमेंट एवं स्टिल्ट में कुल सौ कारों की पार्किंग, दोनों ब्लॉकों में कुल मिलाकर छह लिफ्ट, एसटीपी और फायर फाइटिंग की भी व्यवस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed