फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakkhpur News: Elephant Ganga Prasad now in the zoo. Vinod Van will be decorated for adventure sports-camping

Gorakhpur News: हाथी गंगा प्रसाद अब चिड़ियाघर में.. एडवेंचर स्पोर्ट्स-कैंपिंग के लिए सजेगा विनोद वन

Thu, 23 Jan 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Gorakkhpur News: Elephant Ganga Prasad now in the zoo. Vinod Van will be decorated for adventure sports-camping
हाथी गंगा प्रसाद के चिड़ियाघर शिफ्ट होने के बाद शुरू हुई विनोद वन की साफ सफाई, फरवरी से दोबारा पर्यटकों के लिए खुलेगा
विज्ञापन

पर्यटन की दृष्टि से कायाकल्प के लिए वन विभाग ने पर्यटन विभाग को भेजा प्रस्ताव, कई और सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी
गोरखपुर। हाथी गंगा प्रसाद के चिड़ियाघर शिफ्ट होने के बाद अब विनोद वन को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। वहां पर पर्यटक एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ ही कैंपिंग का भी आनंद ले सकेंगे। इसके लिए वन विभाग ने पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा है। गंगा प्रसाद के जाने के बाद विनोद वन की सफाई शुरू हो गई है। फरवरी से इसे दोबारा आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
फरवरी 2023 से गंगा प्रसाद को विनोद वन में रखा गया था। तभी से वहां पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित था। अब गंगा प्रसाद के चिड़ियाघर शिफ्ट हो जाने के बाद विनोद वन को दोबारा पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। वन विभाग ने विनोद वन के पास दो कॉटेज बनाए हैं। तीन और कॉटेज बनाए जाएंगे। इनको पर्यटकों को किराए पर दिया जाएगा। कॉटेज में रहकर लोग जंगल के शांत वातावरण में कुछ समय व्यतीत कर सकेंगे। इसके साथ ही पर्यटकों को टेंट लगाकर कैंप करने की भी सुविधा मिलेगी। दोस्तों का ग्रुप, परिवार या ऑफिस के लोग एक साथ जाकर कैंप में मस्ती कर सकेंगे।
विज्ञापन

यहां पर अयोध्या की तर्ज पर दो योग सेंटर बनेंगे, जहां 40-40 लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। प्रतीकात्मक बाड़ा, रेस्टोरेंट, टिकट घर, पर्यटकों के लिए आश्रय गृह समेत अन्य सुविधाएं भी होंगी। खास बात यह होगी कि पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर इन सबका निर्माण बांस से होगा। इसके अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा लेने के साथ बटरफ्लाई पार्क, आयुष वन का भी पर्यटक भ्रमण करेंगे। वन विभाग ने इसका प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
विनोद वन और उसके आसपास के क्षेत्र में पर्यटकों को नेचर कैंपिंग, बर्ड वाचिंग, एडवेंचर एक्टिविटी, आरोग्य इको टूरिज्म सेंटर की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पर्यटन विभाग को प्रस्ताव दिया गया है। गंगा प्रसाद के चिड़ियाघर में जाने के बाद अब विनोद वन की सफाई शुरू हो गई है। फरवरी में इसे पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया जाएगा।
- विकास यादव, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed