{"_id":"6ab6e6e35080327eac095c98","slug":"oil-stolen-from-transformer-in-front-of-gda-again-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1463827-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीडीए के सामने फिर ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीडीए के सामने फिर ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी
Sat, 26 Sep 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के सामने देवरिया बाईपास के किनारे लगे 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से बृहस्पतिवार देर रात फिर तेल चोरी हो गया। चार महीने के भीतर इस ट्रांसफाॅर्मर और आसपास लगे ट्रांसफाॅर्मरों से तेल चोरी की यह चौथी घटना है। खास बात यह है कि ताजा घटना के समय बिजली की आपूर्ति चल रही थी। सड़क किनारे दिन-रात आवाजाही वाले स्थान पर हुई चोरी ने बिजली निगम के साथ पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े किए हैं।
देवरिया बाईपास (फोरलेन) पर जीडीए के सामने 400-400 केवीए क्षमता के दो ट्रांसफाॅर्मर अगल-बगल लगे हैं। यहीं से सामने स्थित अश्वमेघनगर कॉलोनी में बिजली की आपूर्ति होती है। करीब चार महीने पहले एक ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी हुआ था। सुबह टहलने निकले लोगों ने इसकी जानकारी बिजली निगम के अभियंताओं को दी, जिसके बाद आपूर्ति बंद कराई गई। समय रहते आपूर्ति बंद होने से ट्रांसफाॅर्मर जलने से बच गया। तत्कालीन जेई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी और न ही चोरी हुआ तेल बरामद हो सका।
करीब एक सप्ताह बाद बगल में लगे दूसरे ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी हो गया। इस बार ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद घटना की जानकारी हुई। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। करीब एक महीने पहले जीडीए के सामने सड़क की दूसरी तरफ केनरा बैंक के पास लगे 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से भी तेल चोरी हो गया था।
विज्ञापन
अब बृहस्पतिवार देर रात एक बार फिर तेल चोरी की घटना हुई है। लगातार घटनाओं के बावजूद चोरों का पता नहीं चलने से आसपास के लोगों में भी चिंता है। लोगों का कहना है कि जब मुख्य सड़क के किनारे लगे ट्रांसफाॅर्मर सुरक्षित नहीं हैं तो कॉलोनियों के भीतर लगे ट्रांसफाॅर्मरों की सुरक्षा का क्या होगा। गोलघर के एसडीओ अजीत पटेल ने बताया कि तारामंडल के जेई विजय सिंह को एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा गया है।