फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The city ground to a halt following two hours of rain, with traffic jams at major intersections.

Gorakhpur News: दो घंटे की बारिश में शहर की रफ्तार थमी, प्रमुख चौराहों पर लगा जाम

Sun, 27 Sep 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The city ground to a halt following two hours of rain, with traffic jams at major intersections.
गोरखपुर। शनिवार शाम करीब तीन घंटे हुई बारिश ने शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। बारिश के दौरान प्रमुख चौराहों और मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, गोलघर, गोरखनाथ ओवरब्रिज और धर्मशाला समेत कई स्थानों पर लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो गई। शाम को जब बारिश की रफ्तार कम हुई तो जगह-जगह जलभराव और धीमी गति से चल रहे वाहनों के कारण यातायात का दबाव बढ़ता गया। देखते ही देखते प्रमुख चौराहों पर वाहनों की कतार लग गई। पैडलेगंज और मोहद्दीपुर में वाहनों की गति बेहद धीमी रही। गोलघर और धर्मशाला क्षेत्र में भी जाम का असर आसपास की सड़कों तक पहुंच गया। गोरखनाथ ओवरब्रिज के आसपास भी वाहनों की लंबी कतार देखी गई। बारिश के बीच जाम में फंसे लोगों को निकलने में काफी समय लगा। कई दोपहिया वाहन चालक भीगते हुए आगे बढ़ने को मजबूर हुए। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस ने प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की। जवानों ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने का प्रयास किया। देर शाम तक कई स्थानों पर यातायात का दबाव बना रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed