{"_id":"609375358ebc3efbef7420d2","slug":"gorakhpur-zoo-increased-vigilance-after-babbar-lions-of-hyderabad-became-corona-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट: हैदराबाद के बब्बर शेरों के पॉजिटिव होने के बाद गोरखपुर चिड़ियाघर में बढ़ी सतर्कता, साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट: हैदराबाद के बब्बर शेरों के पॉजिटिव होने के बाद गोरखपुर चिड़ियाघर में बढ़ी सतर्कता, साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश
Thu, 06 May 2021 10:23 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 May 2021 10:23 AM IST
सार
जू कीपरों को दर्शकों से दूर रहते हुए वन्य जीवों के बाड़े या पैडॉक में रहने के किए गए इंतजाम।
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेहरू जूलॉजिकल पार्क, हैदराबाद में आठ बब्बर शेर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद गोरखपुर प्राणि उद्यान में भी एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी गई है। किसी भी बाड़े के कीपर को बाहरी लोगों के संपर्क में नहीं आना है। दर्शकों के घूमने के दौरान कीपर बाड़े के बार पैडॉक (खुला क्षेत्र) में ही रहेंगे।
सुबह चिड़ियाघर खोलने के पहले और बंद होने के बाद नियमित सैनिटाइजर करवाया जा रहा है। बुधवार व गुरुवार की सुबह सभी बाड़ों में साफ-सफाई के साथ सैनिटाइज करवाया गया है।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि हैदराबाद वाली सूचना के बाद से अतिरिक्त व्यवस्था करवाते हुए परिसर को सैनिटाइज करवाया गया है। इसके अलावा बाड़ों के अंदर घास के पर्दे लगाए गए थे। इन्हें भी सैनिटाइज करवाने के साथ बदले गए। जू कीपरों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के लिए निर्देशित किया गया है।

गर्मियों से राहत दिलाने के लिए कूलर लगे
डॉ. योगेश प्रताप ने बताया कि उन्हें जरा सी भी दिक्कत होने पर तत्काल सूचना देते हुए जांच करवाना होगा। अभी लगभग दस दिनों पहले दो कीपरों को हल्का बुखार आया था। उनका जांच करवाया गया तो कोरोना के लक्षण नहीं दिखे। ऐसे में उन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी गई है।
बब्बर शेर, बाघिन, तेंदुआ के बाड़ों में कूलर लगाया गया है। इससे उन्हें गर्मी का एहसास नहीं होगा। भालू के बाड़े में भी कूलर लगेगा। ऐसे ही बारी-बारी कुछ अन्य वन्य जीवों के बाड़ों में कूलर लगाया जाएगा।
बब्बर शेर, बाघिन, तेंदुआ के बाड़ों में कूलर लगाया गया है। इससे उन्हें गर्मी का एहसास नहीं होगा। भालू के बाड़े में भी कूलर लगेगा। ऐसे ही बारी-बारी कुछ अन्य वन्य जीवों के बाड़ों में कूलर लगाया जाएगा।