फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur : Yellow alert heat wave will scorch for five days

Gorakhpur News: यलो अलर्ट...अभी पांच दिन झुलसाएगी हीट वेव

Mon, 22 Apr 2024 05:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur : Yellow alert heat wave will scorch for five days
गोरखपुर। गोरखपुर और आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों को फिलहाल मौसम से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। पूर्वी इलाकों में हीट वेव का यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट में 21 से 25 अप्रैल तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया गया है। इसके असर से जहां रातों में गर्मी बढ़ने के साथ तापमान में इजाफा होगा, वहीं दिन का तापमान भी बढ़कर 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन




पश्चिमी यूपी में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है, लेकिन 25 अप्रैल के बाद तापमान में कुछ गिरावट की उम्मीद है। मौसम विभाग ने धूप में न निकलने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा तरल पेय पदार्थ का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
विज्ञापन




साफ मौसम और सख्त धूप की वजह से पारा लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। रविवार को बदली छाने के बाद लोगों को राहत जरूर मिली। इससे तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली और अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं दिन भर हो रही कड़ी धूप के कारण शाम का तापमान ऊपर आने लगा है और रविवार को यह 25.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सुबह और शाम की ह्यूमिडिटी भी 20-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रही, जिससे लोगाें को धूप की तपिश ज्यादा महसूस हुई। दोपहर से ही बादलों ने आसपास पर डेरा जमाना शुरू कर दिया, जिसके बाद लोगों को बढ़ रहे तापमान से कुछ राहत जरूर मिली।




मौसम वैज्ञानिक जय प्रकाश गुप्ता के अनुसार, आगामी पांच दिनों तक पूर्वी इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके कारण सोमवार को तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। दो दिनों में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी और उसके बाद तीनों दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed