फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur women speak on hanging of Nirbhaya convicts to stop crime

निर्भया के गुनहगारों की फांसी पर क्या बोली गोरखपुर की महिलाएं?

Sat, 21 Mar 2020 09:01 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Mar 2020 09:01 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur women speak on hanging of Nirbhaya convicts to stop crime
Nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के दोषियों को फांसी देने के फैसला का सभी ने स्वागत किया। आधी आबादी को विश्वास है कि शायद इस कड़े संदेह के बाद समाज में जघन्य अपराध पर अंकुश लगेगा और महिलाएं सुरक्षित होंगी। महिलाएं यह मानती है कि फैसला देरी से आया है, इसे और पहले आना चाहिए था मगर देर से ही सही दुरुस्त फैसला का संदेश अच्छा है।
विज्ञापन


निर्भया के दोषियों को फांसी देने के फैसला का सभी ने स्वागत किया। आधी आबादी को विश्वास है कि शायद इस कड़े संदेह के बाद समाज में जघन्य अपराध पर अंकुश लगेगा और महिलाएं सुरक्षित होंगी। महिलाएं यह मानती है कि फैसला देरी से आया है, इसे और पहले आना चाहिए था मगर देर से ही सही दुरुस्त फैसला का संदेश अच्छा है।
विज्ञापन


कूड़ाघाट निवासी कविता मिश्रा ने कहा कि आज सही मायने में निर्भया को न्याय मिला। देर से सही दुरुस्त हुआ है। इससे दरिंदों के मन में डर पैदा होगा और महिलाएं सुरक्षित होंगी। कोर्ट को इसी तरह के फैसले लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखनाथ निवासी सीमा पांडेय ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध पर लगाम के लिए यह बहुत जरूरी है। देर हुई लेकिन न्याय हुआ। इस तरह के देश में कई मामले विचाराधीन हैं, इसमें भी कोर्ट को जल्द और इसी तरह का कड़ा फैसला सुनाया चाहिए।

झंगहा निवासी नीलम सरोज ने कहा कि इस फैसले से एक बड़ा संदेश यह आया है कि अब कोई महिलाओं के साथ अत्याचार कर बच नहीं पाएगा। यह निर्भया ही नहीं देश की सभी बेटियों के लिए सही मायने में न्याय है।


कूड़ाघाट निवासी ममता त्रिपाठी ने कहा कि आज देश की सभी महिलाएं खुश है। महिला के साथ गलत करने वाला किसी भी हालत में कानून से बच नहीं पाएगा। महिलाओं से जुड़े अपराध में कोर्ट को इसी तरह के कड़े फैसले सुनाने चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed