फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur women getting training in cutting and tailoring under skill development mission

गोरखपुर की 150 महिलाओं को ऐसे मिलेगा रोजगार, सरकार खुद देगी प्रशिक्षण

Wed, 17 Jun 2020 08:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jun 2020 08:37 PM IST
सार

  • कौशल विकास मिशन के तहत इन महिलाओं को कटिंग और टेलरिंग का मिल रहा प्रशिक्षण
  • कैंपियरगंज और पॉली ब्लॉक की 75-75 महिलाओं को मिल रहा प्रशिक्षण

विज्ञापन
Gorakhpur women getting training in cutting and tailoring under skill development mission
skill development - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के काम में अब और निखार आएगा। कौशल विकास मिशन समूह की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में कैंपियरगंज और पॉली ब्लॉक की 75-75 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


150 महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कौशल विकास मिशन की ओर से मास्टर ट्रेनर को लगाया गया है। यह 10 दिन में 60 घंटे का प्रशिक्षण देकर महिलाओं के हुनर को और निखारेंगे। प्रशिक्षण का मकसद समूह में चल रहे काम की गुणवत्ता को पहले से बेहतर बनाना है ताकि अनुभव बढ़ने से स्वरोजगार की संभावना में इजाफा हो।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। प्रमाणपत्र से महिलाएं बैंकों से आसानी से ऋण ले सकेंगी। अब तक प्रमाणपत्र न होने के कारण ऋण मिलने में समस्या आती है। बैंक ऋण की आवश्यकता के साथ प्रमाणपत्र भी मांगते हैं। इससे महिलाएं स्वावलंबी बनेंगी और अपने साथ अपने परिवार की भी आर्थिक मदद कर सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कौशल विकास के जिला समन्वयक सत्यकांत ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इस पहल की शुरुआत कौशल विकास मिशन के अंतर्गत की गई है। फिलहाल पाली और कैंपियरगंज की 150 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आगे अन्य ब्लॉक को भी इससे जोड़ा जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed