{"_id":"602897948ebc3ee90e381a53","slug":"gorakhpur-weather-will-change-after-basant-panchami","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत पंचमी के बाद बदलेगा मौसम, मिलेगी कड़ाके की ठंड से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत पंचमी के बाद बदलेगा मौसम, मिलेगी कड़ाके की ठंड से निजात
Sun, 14 Feb 2021 08:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Feb 2021 08:53 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर मौसम।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रविवार सुबह फिर से हल्का कोहरा हुआ, लेकिन इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। दिन चढ़ने के साथ-साथ पारा भी बढ़ता चला गया। वहीं शनिवार का तापमान 26 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बसंत पंचमी के बाद तापमान में इजाफा होगा।
विज्ञापन
अब कड़ाके वाली ठंडक के दिन खत्म हो चुके हैं। सुबह में हल्का कोहरा तो जरूर हो रहा है लेकिन ठंड भी काफी हद तक सामान्य हो चुकी है। हॉफ स्वेटर में भी काम चल जा रहा है। वहीं कई लोग तो सुबह के वक्त भी केवल शर्ट में नजर आने लगे हैं। दरअसल सुबह का पारा 11 डिग्री के पार पहुंच रहा है, वहीं दिन का पारा 26 डिग्री के आसपास रह रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय का कहना है कि शहर के बाहरी इलाकों में तो अब भी घना कोहरा हो रहा है, लेकिन न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बसंत पंचमी के बाद तो तापमान में और इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन