फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Weather Report About 32 mm in Gorakhpur on Friday it rained

Gorakhpur Weather: लंबे इंतजार के बाद झमाझम बरसे बादल, एक घंटे में 32 मिमी. हुई बारिश, गर्मी से मिली राहत

Fri, 19 Aug 2022 11:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 19 Aug 2022 11:27 PM IST
सार

शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया, लेकिन एक से डेढ़ घंटे के बाद जलभराव खत्म हो गया।

विज्ञापन
Gorakhpur Weather Report About 32 mm in Gorakhpur on Friday it rained
गोरखपुर में झमाझम बरसे मेघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक अंगड़ाई ली और करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे लंबे इंतजार के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव भी हो गया, लेकिन एक से डेढ़ घंटे के बाद जलभराव खत्म हो गया।

विज्ञापन

सामान्य तौर पर जिले में जुलाई महीने में 383.4 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन इस बार मात्र 189.4 मिलीमीटर बारिश हुई। अगस्त में सामान्य तौर पर 339.5 मिलीमीटर बारिश होती है। वहीं शुक्रवार से पहले अगस्त के 19 दिनों में मात्र 32 मिलीमीटर बारिश हुई, लेकिन शुक्रवार दोपहर बाद मौसम एकाएक बदल गया। साढ़े तीन बजे के बाद आसमान में काले-काले बादल छा गए। इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक तेज बारिश होती रही। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान करीब 55 मिलीमीटर बारिश हुई। एक घंटे तक इस मूसलाधार बारिश की वजह से रुस्तमपुर, महुई सुघरपुर, दाउदपुर, आजादनगर पूर्वी, बुद्धविहार पार्ट सी, बुद्धविहार पार्ट बी, सिद्धार्थनगर, गोलघर, रेतीरोड, गीताप्रेस रोड, धर्मशाला ओवरब्रिज, राप्ती कॉम्प्लेक्स असुरन आदि जगहों पर पानी भर गया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी चोक नालियों को साफ करने में लगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed