{"_id":"646c513161b265bd330798a5","slug":"gorakhpur-weather-change-after-rain-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आंधी-तूफान का 28 तक रहेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आंधी-तूफान का 28 तक रहेगा असर
Tue, 23 May 2023 01:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 May 2023 01:12 PM IST
सार
वहीं देर रात बारिश होने से मंगलवार की सुबह मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को कड़ी धूप और गर्मी से राहत मिल गई है। हालांकि बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में जलभराव देखने को मिला है।
विज्ञापन
गोरखपुर में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
पूर्वांचल में आधी रात को आंधी तूफान आने से मौसम बदल गया है। गोरखपुर समेत आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। हालांकि गोरखपुर में ओले भी गिरे हैं। तेज आंधी के कारण कई दर्जन पेड़ उखड़ गए हैं। इससे बिजली भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
वहीं देर रात बारिश होने से मंगलवार की सुबह मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को कड़ी धूप और गर्मी से राहत मिल गई है। हालांकि बारिश के कारण शहर के कई मोहल्लों में जलभराव देखने को मिला है। इन इलाके के लोगों का कहना है कि इस समस्या का हल अगर ढूंढ लिया गया होता तो इतनी दुश्वरियां हर साल नहीं झेलनी पड़ती और बारिश से पहले धड़कने नहीं बढ़ती। अब नगर निगम की नई सरकार से उम्मीदें है कि वह इन इलाकों को डूबने से बचाएंगे।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार ताजा विक्षोभ की शुरुआत सोमवार की रात से हो गई है। इसका असर 28 मई तक जारी रहेगा।