{"_id":"5fa8d8ed8ebc3e9c01280e03","slug":"gorakhpur-wards-will-be-delimited-afresh-before-panchayat-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: वार्डों का किया जाएगा नए सिरे से परिसीमन, जानिए क्या है इसकी खास वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: वार्डों का किया जाएगा नए सिरे से परिसीमन, जानिए क्या है इसकी खास वजह
Mon, 09 Nov 2020 11:21 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की 46 ग्राम पंचायतों के नगर निगम या नगर पंचायतों में शामिल करने से जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के वार्ड की सीमा प्रभावित हुई है। इस कारण इनका नए सिरे से परिसीमन किया जाएगा। इस बारे में शासन की ओर से पत्र जारी किया गया है। तैयारी भी शुरू कर दी गई है। अगले सप्ताह प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, नगर निगम के सीमा विस्तार के तहत 31 गांव निगम की सीमा में शामिल किए गए हैं। इसी तरह अलग-अलग नगर पंचायतों में 15 गांव शामिल किए गए हैं। इस तरह 46 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जो पंचायती राज विभाग का हिस्सा नहीं रह गई हैं। 30 सितंबर को ये विभाग से अलग हो चुकी हैं, इसलिए इस बार इन ग्राम पंचायतों में प्रधान का चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्राम पंचायतों के अलग होने से उससे लगे जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के वार्ड की सीमा प्रभावित हुई है। इसका असर कुछ अन्य वार्डों पर भी पड़ा है। इनकी सीमा को नए सिरे से निर्धारित करने के लिए परिसीमन किया जाएगा। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (एडीपीआरओ) को शासन में इस कार्य के लिए प्रशिक्षण मिल चुका है। जिला पंचायत या क्षेत्र पंचायत के कितने वार्डों की सीमा में परिवर्तन होगा, यह परिसीमन पूरा होने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि 46 ग्राम पंचायतों के नगर निगम व नगर पंचायतों की सीमा में शामिल होने के बाद जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत वार्डों का परिसीमन किया जाना है। इस संबंध में शासन की ओर से पत्र आया है। एडीपीआरओ परिसीमन के संबंध में प्रशिक्षण लेकर आए हैं। अगले सप्ताह से इसकी प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
जिला पंचायत राज अधिकारी हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि 46 ग्राम पंचायतों के नगर निगम व नगर पंचायतों की सीमा में शामिल होने के बाद जिला पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत वार्डों का परिसीमन किया जाना है। इस संबंध में शासन की ओर से पत्र आया है। एडीपीआरओ परिसीमन के संबंध में प्रशिक्षण लेकर आए हैं। अगले सप्ताह से इसकी प्रक्रिया शुरू हो सकती है।