फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University team selected for volleyball competition.

Gorakhpur News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम चयनित

Sun, 11 Oct 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 11 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur University team selected for volleyball competition.
गोरखपुर। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के लिए दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम का चयन शनिवार को विश्वविद्यालय के क्रीड़ांगन में हुआ। चयनित टीम 27 अक्तूबर से कोलकाता के एडमास विश्वविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. राजवीर सिंह ने बताया कि टीम में विश्वविद्यालय समेत एचडी मेमोरियल कॉलेज देवरिया, दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज और नेशनल पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। अस्थायी रूप से चयनित खिलाड़ियों में आदित्य यादव, राज गोंड, सिद्धांशु सिंह, सागर सिंह, अनुज वर्मा, अजीत यादव, दीपेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद इमरान, रणदीप यादव, रोहित कुमार, श्लोक गुप्ता, अंकित प्रताप सिंह, संतोष यादव और नितेश यादव शामिल हैं। खिलाड़ियों को 12 अक्तूबर को अपराह्न दो बजे क्रीड़ा परिषद कार्यालय में आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed