फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University: Students were giving examination in the room of Arts Faculty building, mobile bag stolen

गोरखपुर विश्वविद्यालय: कला संकाय भवन के कक्ष में परीक्षा दे रहे थे विद्यार्थी, बाहर मोबाइल बैग चोरी

Tue, 30 Jan 2024 01:01 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी,गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी,गोरखपुर। Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 01:01 PM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में कला संकाय भवन के बाहर खुले में बैग रखकर परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के आधा दर्जन मोबाइल फोन व बैग चोरी हो गए। छात्र सीसीटीवी फुटेज की मदद लेना चाहे तो पता चला कि कैमरा ही खराब है। आक्रोशित विद्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन
Gorakhpur University: Students were giving examination in the room of Arts Faculty building, mobile bag stolen
डीडीयू: मोबाइल व बैग गायब होने पर कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में कला संकाय भवन के बाहर खुले में बैग रखकर परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के आधा दर्जन मोबाइल फोन व बैग चोरी हो गए। जानकारी होने पर छात्र सीसीटीवी फुटेज की मदद लेना चाहे तो पता चला कि कैमरा ही खराब है। इसके बाद आक्रोशित विद्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन

बाद में मुख्य नियंता प्रो. सतीश कुमार पांडेय ने उनका ज्ञापन लिया और समझा कर शांत कराया।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय में कृषि विभाग के प्रथम सेमेस्टर की सोमवार को परीक्षा चल रही थी। छात्र-छात्राएं सुबह अपना बैग व मोबाइल फोन कला संकाय के बाहर रखकर पेपर देने चले गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद आए तो कई का बैग व मोबाइल फोन गायब मिला। ऐसे सात छात्र-छात्राएं सामने आए जिनका सामान चोरी हुआ था।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में छात्र नेता अंकित वर्मा, सुशांत शर्मा, आदर्श शुक्ला, आनंद वर्मा, रवि पांडेय, सत्यम सिंह, आनंद सिंह, सत्यप्रकाश शुक्ला व अन्य छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed