{"_id":"5f1f3b788ebc3e639b7207ef","slug":"gorakhpur-university-student-awarded-gorakhpur-city-news-gkp3597340180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिवम को आईएएसी में मिला सिल्वर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिवम को आईएएसी में मिला सिल्वर सम्मान
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी प्रतियोगिता 2020 के फाइनल में गोरखपुर के शिवम् वर्मा क?
- फोटो : GORAKHPUR CITY
गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिवम को आईएएसी में मिला सिल्वर सम्मान
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में एमएससी गणित अंतिम वर्ष के छात्र शिवम वर्मा को ऑनलाइन अंतराष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी प्रतियोगिता (IAAC- 2020) के फाइनल राउंड में सिल्वर सम्मान प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर से करीब 3500 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
यह विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी प्रतियोगिता है। इन विषयों में रुचि रखने वाले छात्रों को यह सक्षम बनाता है ताकि वे अपने कौशल का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर सकें। शहर के इस्माइलपुर निवासी शिवम की बचपन से ही गणित और अंतरिक्ष विज्ञान में गहरी रुचि रही है।
शिवम ने कहा कि एस्ट्रोनॉमी एक नया क्षेत्र है जिसकी संभावनाएं अब भी सीमित हैं। लेकिन जुनून के साथ वे खगोल विज्ञान को समझने की कोशिश करते रहेंगे। यह उनके लिए प्रेरणा का एक अंतहीन स्रोत है। शिवम ने बताया कि 25 मई को 25 में से 20 से अधिक अंक के साथ फर्स्ट राउंड और 29 जून को 60 में से 45 से अधिक अंक के साथ दूसरे राउंड को क्वालीफाई करके फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
विज्ञापन
फाइनल राउंड में 40 में से 27 अंक हासिल हुए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर सम्मान प्राप्त किया है। शिवम ने अपने पिता शैलेश वर्मा और माता गुड़िया देवी के साथ ही शहर का मान बढ़ाया है।