{"_id":"5ef1f16d8ebc3e43001f5919","slug":"gorakhpur-university-remaining-examinations-will-start-from-july-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात जुलाई से शुरू होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की बची हुई परीक्षाएं, यहां देखें पूरा टाइम टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात जुलाई से शुरू होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की बची हुई परीक्षाएं, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
Tue, 23 Jun 2020 08:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 23 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की बची हुई परीक्षा सात जुलाई से आठ अगस्त तक होंगी। विश्वविद्यायल ने अपना टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक एवं परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा सुबह 8 बजे से 11 बजे तक जबकि प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि जिन विषयों की परीक्षा पूर्व में हो चुकी है उसका मूल्यांकन मंगलवार से शुरू करा दिया गया है। कोशिश की जाएगी कि परीक्षा समाप्त होने के 15 दिन बाद परिणाम घोषित कर दिया जाए।
विज्ञापन