फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University pre PhD students sat on dharna throughout night demanding to be promoted

गोरखपुर विश्वविद्यालय: पूरी रात धरने पर बैठे रहे प्री पीएचडी छात्र, प्रमोट करने की कर रहे मांग

Sat, 11 Dec 2021 10:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Dec 2021 10:03 AM IST
सार

प्री पीएचडी के छात्र प्रमोट करने की मांग के साथ ही सीबीएस के तहत सेमेस्टर प्रणाली का भी विरोध कर रहे हैं। वे पिछले कई महीने से आंदोलित हैं।

विज्ञापन
Gorakhpur University pre PhD students sat on dharna throughout night demanding to be promoted
गोरखपुर विश्वविद्यालय गेट पर पूरी रात धरने पर बैठे रहे प्री पीएचडी छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में वर्ष 2019 के प्री पीएचडी छात्रों ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर धरना दिया। छात्र प्रमोट करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही सीबीएस के तहत सेमेस्टर प्रणाली में पंजीकरण कराने की अनिवार्यता का भी विरोध कर रहे हैं। विवि अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। पूरी रात धरना जारी रहा। वहीं आज यानी शनिवार को छात्रों द्वारा हंगामे के आसार हैं। छात्रनेता सभी विभागों से छात्रों को जुटाने में लगे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2019 के प्री पीएचडी छात्रों की अभी तक परीक्षा नहीं हो पाई है। परीक्षा कराने को लेकर छात्र पिछले कई महीने से आंदोलित हैं। शुक्रवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमन यादव के नेतृत्व में दोपहर से धरने पर बैठ गए। पूरी रात मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे रहे। रात बारह बजे धरना स्थल पर टेंट लगा दिया गया था। कैंट पुलिस भी धरना स्थल पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


धरने पर बैठने वालों में प्रशांत मौर्य, अनुराग अवस्थी, अनूप यादव अंजलि ग्रीष्मा, पूंजीमा पप्पू गुप्ता राजन विश्वकर्मा, आनंद मिश्रा, अरुण यादव, आनंद सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, राकेश शर्मा, अमित, मनोज आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed