फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Examination of Cultural Activities paper found for Visual Art

गोरखपुर विश्वविद्यालय: परीक्षा कल्चरल एक्टीविटीज का, पर्चा मिला विजुअल आर्ट का

Tue, 29 Nov 2022 04:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 29 Nov 2022 04:07 PM IST
सार

विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के तहत मंगलवार को बीए तृतीय सेमेस्टर का सायं 3 बजे से 4 बजे तक पेपर कोड (पीएचआई 100) के तहत इंट्रोडक्शन टू नाथपंथ का प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को देना है, जबकि महाविद्यालय को जो पेपर मिला है, उसका कोड तो पीएचआई 100 ही है लेकिन पेपर विजुअल आर्ट का प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Gorakhpur University Examination of Cultural Activities paper found for Visual Art
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की परीक्षा में दृश्य कला और मंच कला के पेपर पर एक कोड होने से देवरिया के कई महाविद्यालयों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। हालांकि, शाम को परीक्षा नियंत्रक ने मंच कला की थ्योरी का पेपर नहीं होने की बात कहकर स्थिति स्पष्ट कर दी।  

विज्ञापन


दरअसल, देवरिया के कई महाविद्यालयों की ओर से सूचना दी गई कि कल्चरल एक्टिविटीज की जगह विजुअल आर्ट का पेपर पहुंच गया है। जो प्रश्नपत्र उन्हें प्राप्त हुए हैं, उनका कोड तो समान है, लेकिन पेपर का नाम अलग है। बुधवार (30 नवंबर) को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बीए तृतीय सेमेस्टर का एफएमवी 100 पेपर कोड के तहत कल्चरल एक्टिविटीज की परीक्षा है, जबकि पेपर आया है विजुअल आर्ट का।
विज्ञापन


राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय देवरिया के प्राचार्य डॉ. नित्यानंद कुशवाहा ने प्राचार्यों के व्हाट्सएप ग्रुप पर इसे साझा भी किया। शाम को परीक्षा नियंत्रक ने इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया। परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि तृतीय सेमेस्टर में मंच कला में प्रैक्टिकल होता है। यह इंड टर्म परीक्षा के साथ होगा। जो पेपर भेजा गया है, वह दृश्य कला है। कोड एक होने के चलते गलतफहमी हो गई थी, जिसे दूर करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed