फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University employee commits suicide in BEd class room

Suicide: गोरखपुर विश्वविद्यालय के कर्मचारी ने बीएड क्लास रूम में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई वजह

Mon, 26 Sep 2022 10:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 26 Sep 2022 10:58 AM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि जांच में प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। मृत कर्मचारी की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें खुदकुशी की वजह लिखी गई है, लेकिन हर पहलू की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Gorakhpur University employee commits suicide in BEd class room
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 गोरखपुर यूनिवर्सिटी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विभूति प्रसाद (56) ने रविवार को बीएड विभाग के क्लास रूम में खुदकुशी कर ली। तार के सहारे उसने पंखे से फंदा लगाया था। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि कैंसर से पीड़ित हूं, अब जीना नहीं चाहता हूं। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


विभूति प्रसाद महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र स्थित पिपरपाती गांव के मूल निवासी थे। वह रुस्तमपुर में रहते थे। रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय (24-26 सितंबर) तक ‘राष्ट्रीय चेतना उत्सव’ के मद्देनजर सभी शिक्षकों व कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन


 इसके बदले में उन्हें प्रतिकर अवकाश दिए जाने की घोषणा की गई है। इस कार्यक्रम में तीनों दिन सभी को यूनिवर्सिटी पहुंचना अनिवार्य था। इसीलिए रविवार को भी सभी शिक्षक व कर्मचारी जहां-जहां कार्यक्रम चल रहे थे, वहां पहुंचे थे। बीएड विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विभूति प्रसाद भी पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में सजा मां का दरबार, भक्ति में लीन हुए भक्त

 

उसने रविवार सुबह विभाग खोलकर बायोमीट्रिक उपस्थिति लगाई। अपराह्न करीब 3.40 बजे महिला कर्मचारी ने विभूति का शव फंदे से लटकता हुआ देखा और कार्यालय अधीक्षक संजय कुमार शुक्ला को जानकारी दी। संजय शुक्ला ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस के अलावा कुलपति प्रो. राजेश सिंह, चीफ प्राक्टर सतीश चन्द्र पांडेय, डीएसडब्ल्यू अजय सिंह, विभागाध्यक्ष प्रो. शोभा गौड़ आदि भी मौके पर पहुंच गए थे।

दो बच्चों के पिता थे विभूति
 विभूति की पत्नी का देहांत हो चुका है, दो बच्चे हैं, उनकी शादी हो चुकी है। कुलपति ने परिवारीजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

जांच में प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। मृत कर्मचारी की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें खुदकुशी की वजह लिखी गई है, लेकिन हर पहलू की जांच की जाएगी। - कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed