{"_id":"60c07fb18ebc3e175424d094","slug":"gorakhpur-university-developing-online-education-monitoring-system","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: ऑनलाइन क्लास की होगी मॉनिटरिंग, शिक्षकों को देना पड़ेगा हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: ऑनलाइन क्लास की होगी मॉनिटरिंग, शिक्षकों को देना पड़ेगा हिसाब
Wed, 09 Jun 2021 02:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:58 PM IST
सार
गोविवि विकसित कर रहा है ऑनलाइन एजुकेशन मॉनिटरिंग सिस्टम। शिक्षकों को पोर्टल पर रोजाना ब्योरा करना होगा अपडेट।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अब ऑनलाइन क्लास की सख्ती से मॉनीटरिंग होगी। शिक्षकों को अनिवार्य रूप से अपनी कक्षाएं लेनी होंगी और पोर्टल पर अध्यापन कार्य का हिसाब भी देना पड़ेगा। विश्वविद्यालय इसके लिए ऑनलाइन क्लास मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित कर रहा है। इस सिस्टम के जरिये शिक्षकों द्वारा ली जा रही ऑनलाइन क्लास की मॉनिटरिंग की जाएगी। अगर कहीं लापरवाही मिली तो संबंधित विषय के विभागाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने के लिए पोर्टल विकसित कर रहा है, जो विश्वविद्यालय की वेबसाइट से लिंक रहेगा। शिक्षकों को इस पोर्टल पर एक दिन पहले कक्षा की जानकारी देनी होगी और अगले दिन कक्षा लिए जाने के बारे में बताना होगा। वह ऑडियो-वीडियो किसी रूप में हो सकता है। जो शिक्षक ऑडियो-वीडियो का साक्ष्य नहीं दे सकेंगे उन्हें इसे लिखित रूप में देना होगा। शिक्षकों को उनके द्वारा ली गई क्लास की जानकारी पोर्टल पर प्रतिदिन अपडेट करनी होगी। अगले दिन किया गया अपडेट मान्य नहीं होगा। विश्वविद्यालय का तकनीक सेल इस व्यवस्था पर नजर रखेगा।

जुलाई से लागू होगी व्यवस्था
विश्वविद्यालय प्रशासन संशोधित समय सारिणी के मुताबिक जुलाई से ऑनलाइन क्लास शुरू करने की योजना बना रहा है। इसके पहले मॉनीटरिंग सिस्टम को पूरी तरह से विकसित किया जाएगा। इस संबंध में कमेटी का गठन कर लिया गया है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि शिक्षण कार्य बेहतर ढंग से संचालित हो सके इसके लिए ऑनलाइन मॉनटरिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है। इसके जरिये शिक्षकों द्वारा ली जाने वाली ऑनलाइन क्लास पर नजर रखी जाएगी। जुलाई से ऑनलाइन कक्षाओं को शुरू करने का निर्णय लिया जा चुका है, उससे पहले इस व्यवस्था को बना लिया जाएगा।