फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Convocation celebrated in DDU

यूपी: गोरखपुर में बोलीं कुलाधिपति आनंदीबेन, युवा शक्ति के रूप में हर क्षेत्र में बुलंदियों को छू रही बेटियां

Mon, 18 Sep 2023 02:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 18 Sep 2023 02:31 PM IST
सार

कुलाधिपति सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 42 वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कुलाधिपति ने स्नातक की विभिन्न कक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने वाले 11 मेधावियों को गोल्ड मेडल से प्रदान किया।

विज्ञापन
Gorakhpur University Convocation celebrated in DDU
कुलाधिपति के हाथों मेडल पाकर खुश हुए टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि छात्र को जीवनभर सीखना चाहिए। व्यक्ति के अंदर के छात्र को हमेशा जिंदा रहना चाहिए। अपने लक्ष्य पर नजर रखें। युवाओं की सक्रियता और समर्पण का प्रभाव भारत के लोकतंत्र के सशक्तिकरण में भी रहा है। युवा शक्ति के रूप में हमारी बेटियां भी हर क्षेत्र में बुलंदियां छू रही हैं। नारी शक्ति ने हमेशा राष्ट्र शक्ति को जागृत किया है।
विज्ञापन


कुलाधिपति सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 42 वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कुलाधिपति ने स्नातक की विभिन्न कक्षाओं में सर्वोच्च अंक पाने वाले 11 मेधावियों को गोल्ड मेडल से प्रदान किया। साथ ही 25 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की।
विज्ञापन


कुलाधिपति ने कहा कि आजादी के अमृत काल में हमारी बेटियां नए-नए पराक्रम दिखा रही हैं। भारत का मिशन चंद्रयान नारी शक्ति का उदाहरण है। इस पूरे मिशन से अनेक महिला साइंटिस्ट और इंजीनियर सीधे तौर पर जुड़ी रहीं। उन्होंने कहा कि आज की अर्थव्यवस्था तीव्र गति से बढ़ रही है। भारत विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था में शामिल है। मेरा आप सभी से आग्रह है कि शिक्षा और ज्ञान प्राप्त करने के साथ ही देश की संस्कृति, मूल्य और परंपराओं से भी जुड़े रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफलता की पहली सीढ़ी है सकारात्मक सोच : रजनी तिवारी
दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने विद्यार्थियों को दीक्षा उपदेश देते हुए कहा कि सफलता की पहली सीढ़ी सकारात्मक सोच है। घर, परिवार, समाज एवं देश के प्रति भी आपकी जिम्मेदारियां हैं। सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। सिर्फ डिग्री हासिल करने से कुछ नहीं होता, कुछ पाने के लिए अपनी सोच को सकारात्मक रखना चाहिए।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed