{"_id":"65951a6ab1d0f0127a0f5574","slug":"gorakhpur-university-caught-copying-now-threatening-the-teacher-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: नकल करते पकड़ाया, अब शिक्षक को दे रहा धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: नकल करते पकड़ाया, अब शिक्षक को दे रहा धमकी
Wed, 03 Jan 2024 01:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:57 PM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. वेद प्रकाश राय ने मुख्य नियंता को दिए पत्र में बताया है कि उनके मोबाइल पर 26 दिसंबर से लगातार एक अनजान नंबर से फोन कर जानमाल की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को दिन में तीन बार फोन कर मनबढ़ ने उनके घर का पता मांगा।
विज्ञापन
DDU
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक को एक सप्ताह से मोबाइल पर जानमाल की धमकी मिल रही है। पीड़ित शिक्षक ने इसकी शिकायत कुलसचिव और मुख्य नियंता से की है। मुख्य नियंता ने शिक्षक के पत्र को कार्रवाई के लिए कैंट पुलिस को भेज दिया है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. वेद प्रकाश राय ने मुख्य नियंता को दिए पत्र में बताया है कि उनके मोबाइल पर 26 दिसंबर से लगातार एक अनजान नंबर से फोन कर जानमाल की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को दिन में तीन बार फोन कर मनबढ़ ने उनके घर का पता मांगा। उसने कहा कि ''आपने मुझे यूएफएम किया था, मैं आपको छोड़ूंगा नहीं।''
डॉ. राय ने पत्र के माध्यम से बताया है विश्वविद्यालय के पिछले सत्र में हुई परीक्षा के वह केंद्राध्यक्ष के रूप में परीक्षा का सुचारू रूप से संचालन करवा रहे थे। इस दौरान छात्र मोबाइल लेकर एवं नकल सामग्री लेकर कक्ष में बैठा था। वह कक्ष निरीक्षक को मोबाइल एवं नकल सामग्री नहीं दे रहा था। कक्ष निरीक्षक की सूचना पर वह पहुंचे और उनकी संस्तुति पर यूएफएम की कार्रवाई की गई थी। मुख्य नियंता प्रो. सतीश पांडेय ने आवश्यक कार्रवाई के लिए कैंट पुलिस को पत्र भेज दिया है।