फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Caught copying, now threatening the teacher

गोरखपुर विश्वविद्यालय: नकल करते पकड़ाया, अब शिक्षक को दे रहा धमकी

Wed, 03 Jan 2024 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 03 Jan 2024 01:57 PM IST
सार

गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. वेद प्रकाश राय ने मुख्य नियंता को दिए पत्र में बताया है कि उनके मोबाइल पर 26 दिसंबर से लगातार एक अनजान नंबर से फोन कर जानमाल की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को दिन में तीन बार फोन कर मनबढ़ ने उनके घर का पता मांगा।

विज्ञापन
Gorakhpur University Caught copying, now threatening the teacher
DDU - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक को एक सप्ताह से मोबाइल पर जानमाल की धमकी मिल रही है। पीड़ित शिक्षक ने इसकी शिकायत कुलसचिव और मुख्य नियंता से की है। मुख्य नियंता ने शिक्षक के पत्र को कार्रवाई के लिए कैंट पुलिस को भेज दिया है।
विज्ञापन


गोरखपुर विश्वविद्यालय के विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. वेद प्रकाश राय ने मुख्य नियंता को दिए पत्र में बताया है कि उनके मोबाइल पर 26 दिसंबर से लगातार एक अनजान नंबर से फोन कर जानमाल की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को दिन में तीन बार फोन कर मनबढ़ ने उनके घर का पता मांगा। उसने कहा कि ''आपने मुझे यूएफएम किया था, मैं आपको छोड़ूंगा नहीं।''
विज्ञापन


डॉ. राय ने पत्र के माध्यम से बताया है विश्वविद्यालय के पिछले सत्र में हुई परीक्षा के वह केंद्राध्यक्ष के रूप में परीक्षा का सुचारू रूप से संचालन करवा रहे थे। इस दौरान छात्र मोबाइल लेकर एवं नकल सामग्री लेकर कक्ष में बैठा था। वह कक्ष निरीक्षक को मोबाइल एवं नकल सामग्री नहीं दे रहा था। कक्ष निरीक्षक की सूचना पर वह पहुंचे और उनकी संस्तुति पर यूएफएम की कार्रवाई की गई थी। मुख्य नियंता प्रो. सतीश पांडेय ने आवश्यक कार्रवाई के लिए कैंट पुलिस को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed