फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur University Admission of 391 students in graduation on first day

गोरखपुर विश्वविद्यालय: पहले दिन स्नातक में 391 विद्यार्थियों का दाखिला, दीक्षा भवन में हुई काउंसलिंग की शुरुआत

Fri, 17 Sep 2021 09:35 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Sep 2021 09:35 AM IST
सार

दस्तावेजों के सत्यापन की बाधा को पार करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के मुताबिक विषय का एलाटमेंट करने के साथ ही चालान का फॉर्म मुहैया कराया गया। पहले दिन बीए में 235 अभ्यर्थियों, बीएससी गणित में 54 और बीएससी बायो में 20 और बीकॉम में 82 अभ्यर्थियों ने अपना प्रवेश सुनिश्चित कराया।

विज्ञापन
Gorakhpur University Admission of 391 students in graduation on first day
दीक्षा भवन में विद्यार्थियों ने प्रवेश लेते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2021-22 में बीए, बीएससी बायो, बीएससी मैथ्स और बीकॉम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग का आयोजन गुरुवार को दीक्षा भवन में किया गया। पहले दिन स्नातक के चारों विषयों में 391 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। हालांकि शुक्रवार को आयोजित होने वाले प्रवेश कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। जो 20 सितंबर से निर्धारित स्थान एवं समय पर प्रारंभ होगा। बता दें कि भारी बारिश के कारण सभी शिक्षण संस्थान बंद 17 और 18 सितंबर को पूर्णत: बंद रहेंगे।

विज्ञापन

 
काउंसलिंग की शुरुआत घोषित समय के मुताबिक दीक्षा भवन में हुई। दस्तावेजों के सत्यापन की बाधा को पार करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के मुताबिक विषय का एलाटमेंट करने के साथ ही चालान का फॉर्म मुहैया कराया गया। पहले दिन बीए में 235 अभ्यर्थियों, बीएससी गणित में 54 और बीएससी बायो में 20 और बीकॉम में 82 अभ्यर्थियों ने अपना प्रवेश सुनिश्चित कराया। काउंसिलिंग के दौरान किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सुरक्षा के लिहाज से प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम के साथ-साथ पुलिस बल भी दीक्षा भवन पर मुस्तैद नजर आई।
विज्ञापन


20 सितंबर को इन्हें मिलेगा प्रवेश
बीए                             10-01 बजे    सभी वर्ग                    154-112 अंक    रैंक 198 तक
बीए                             01-04 बजे     सभी वर्ग                   111-104 अंक    रैंक 440 तक
बीएससी मैथ्स                11-2 बजे तक  अनारक्षित वर्ग             94 या इससे अधिक अंक पाने वाले समस्त अभ्यर्थी
बीएससी बायो                11-2 बजे तक   अनारक्षित वर्ग            120 या इससे अधिक अंक पाने वाले समस्त अभ्यर्थी
बीकॉम                         11-2 बजे तक    सभी संवर्ग              124 अंक तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed