{"_id":"64e72a5de7c32b15460abad3","slug":"gorakhpur-universit-will-soon-get-new-vice-chancellor-interview-completed-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: DDU को जल्द मिलेंगे नए कुलपति, साक्षात्कार पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: DDU को जल्द मिलेंगे नए कुलपति, साक्षात्कार पूरा
Thu, 24 Aug 2023 03:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Aug 2023 03:31 PM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय के नये कुलपति के लिए राजभवन की ओर से आमंत्रित किए गए आवेदन में पहले चरण में 350 में से 90 आवेदनों की छंटनी की गई। इसके बाद 20 आवेदकों रविवार को साक्षात्कार के लिए राजभवन में बुलाया गया था। इसमें से 17 आवेदक साक्षात्कार देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को जल्द नये कुलपति मिल जाएंगे। चयन कमेटी द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ पांच लोगों से बुधवार को कुलाधिपति ने मुलाकात कर साक्षात्कार लिया। इसमें गोरखपुर विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति व चार अन्य लोग शामिल हुए। इन्हीं में से एक को कुलपति नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति का कार्यकाल चार सितंबर को समाप्त हो रहा है। विवि परिसर में नए कुलपति को लेकर कयासबाजी भी खूब हो रही है। बुधवार को पूरे दिन विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारियों के बीच नये कुलपति को लेकर चर्चा होती रही। सभी अपने-अपने सूत्रों से बुधवार को राजभवन में साक्षात्कार के लिए बुलाए गए लोगों की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
राजभवन में दोपहर दो बजे से गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के लिए चयनित लोगों को कुलाधिपति के समक्ष साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इनमें गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह के अलावा दो महिलाएं भी शामिल थीं। इसमें से एक लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर हैं। राजभवन में सुबह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जबकि दोपहर में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के लिए साक्षात्कार हुआ।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: रंगीन मिजाज प्रोफेसर की जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटी कमेटी
गोरखपुर विश्वविद्यालय के नये कुलपति के लिए राजभवन की ओर से आमंत्रित किए गए आवेदन में पहले चरण में 350 में से 90 आवेदनों की छंटनी की गई। इसके बाद 20 आवेदकों रविवार को साक्षात्कार के लिए राजभवन में बुलाया गया था। इसमें से 17 आवेदक साक्षात्कार देने पहुंचे थे। चयन कमेटी ने इनमें से पांच सर्वश्रेष्ठ आवेदकों का चयन कर कुलाधिपति को भेज था। संभावना है कि चार सितंबर से पहले नए कुलपति के नाम की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन