{"_id":"64e727aef8d41e941208e4e7","slug":"committee-engaged-in-finalizing-investigation-report-of-colorful-professor-2023-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: रंगीन मिजाज प्रोफेसर की जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: रंगीन मिजाज प्रोफेसर की जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुटी कमेटी
Thu, 24 Aug 2023 03:19 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 24 Aug 2023 03:19 PM IST
सार
गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन-मिजाज प्रोफेसर का अश्लील ऑडियो समेत अन्य साक्ष्य भेजकर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई है। शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन मिजाज प्रोफेसर की जांच कर रही आंतरिक कमेटी प्रारंभिक रिपोर्ट को अंतिम रूप देने में जुट गई है। मंगलवार को आंतरिक कमेटी ने बैठक कर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने पर चर्चा की। कमेटी को 25 अगस्त तक राष्ट्रीय महिला आयोग को प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपनी है। 25 जुलाई को गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने कमेटी को 30 दिन में प्रारंभिक और 90 दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन-मिजाज प्रोफेसर का अश्लील ऑडियो समेत अन्य साक्ष्य भेजकर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई है। शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी बीच 25 जुलाई को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सर्वेश पांडेय के साथ गोरखपुर पहुंचकर गोरखपुर विश्वविद्यालय के कमेटी हॉल में आंतरिक कमेटी के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन
बैठक के दौरान आयोग ने आंतरिक कमेटी को 30 दिन में प्रारंभिक जांच व 90 दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। 30 दिन की समयावधी करीब आने पर कमेटी अब तक जांच में जो सामने आया है उसकी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: भू-माफिया कमलेश यादव पर एक और केस दर्ज, साथी दबोचा गया
मंगलवार को प्रशासनिक भवन के कमेटी हॉल में आंतरिक कमेटी ने बैठक कर प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार करने पर चर्चा की। संभावना है कि बृहस्पतिवार को रिपोर्ट तैयार कर लिया जाएगा। शुक्रवार को प्रारंभिक रिपोर्ट को राष्ट्रीय महिला आयोग के मेल पर भेजने की तैयारी है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए आंतरिक कमेटी राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से तैनात अधिवक्ता से विधिक सलाह भी ली है।
कमेटी के समक्ष नहीं दिया बयान
आंतरिक कमेटी ने रंगीन मिजाज प्रोफेसर की शिकायत करने वाली युवती को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया, लेकिन वह कमेटी के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुई। कमेटी ने दोनों से बातचीत के आधार पर जो मामला आया है उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार कर रही है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर आईं दीपिका चिखलिया, बोलीं- लोग कहते हैं- साक्षात सीता तो मैं ही हूं
प्रोफेसर ने लगाया साजिश रचने का आरोप
आंतरिक कमेटी ने आरोपी प्रोफेसर का भी बयान दर्ज किया है। कमेटी के समक्ष प्रोफेसर ने उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कुछ विभागीय लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर आईं दीपिका चिखलिया, बोलीं- लोग कहते हैं- साक्षात सीता तो मैं ही हूं
प्रोफेसर ने लगाया साजिश रचने का आरोप
आंतरिक कमेटी ने आरोपी प्रोफेसर का भी बयान दर्ज किया है। कमेटी के समक्ष प्रोफेसर ने उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए कुछ विभागीय लोगों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।