फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur Univercity results can be declared in tha first week of september

खुशखबर: जल्द घोषित हो सकते हैं डीडीयू के रिजल्ट, अंतिम वर्ष की परीक्षा का बन गया है शेड्यूल

Thu, 06 Aug 2020 10:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur Univercity results can be declared in tha first week of september
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा परास्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रोन्नत देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। कॉपियों का मूल्यांकन भी अंतिम चरण में है। इसके बाद औसत मूल्यांकन निकाला जाएगा। सितंबर के पहले सप्ताह में रिजल्ट घोषित किए जा सकते हैं। परीक्षा विभाग को अब शासन के अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की बैठक में प्रोन्नत को लेकर फार्मूला तैयार कर लिया गया है। जिसके अनुसार तैयारी चल रही है। इसके अलावा अंतिम वर्ष की परीक्षाएं एक सितंबर से कराए जाने का शेड्यूल बन गया है। परीक्षा में गैप देने के लिए अवधि बढ़ाई गई है। एक पॉली में ही परीक्षा कराने का प्रस्ताव बना है। वहीं, कॉपियों का मूल्यांकन करीब 70 फीसदी हो चुका है।
विज्ञापन


कोविड-19 को देखते हुए दूसरे जिलों के शिक्षकों को मूल्यांकन के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रोन्नत और परीक्षा का शेड्यूल शासन को भेजा जा चुका है। तैयारी चल रही है। हालांकि अभी तक शासन से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है। जैसे ही शासन का निर्देश आएगा, शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा संबंधित कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed