{"_id":"5f187d6c8ebc3e637c64d913","slug":"gorakhpur-univercity-examination-will-be-held-in-the-first-week-of-september-gorakhpur-city-news-gkp359132515","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू: सितंबर के पहले सप्ताह से होंगी अंतिम वर्ष की बचीं परीक्षाएं, इस दौरान नहीं मिलेगा गैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू: सितंबर के पहले सप्ताह से होंगी अंतिम वर्ष की बचीं परीक्षाएं, इस दौरान नहीं मिलेगा गैप
Thu, 23 Jul 2020 09:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में अंतिम वर्ष एवं अंतिम सेमेस्टर की बची हुई परीक्षाएं सितंबर के पहले सप्ताह से कराई जाएंगी। परीक्षा विभाग शेड्यूल तैयार करने में जुट गया है। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को, अब तक हो चुकी परीक्षा के औसत अंक के आधार पर ही प्रोन्नत किया जाएगा। साथ ही प्रैक्टिकल में सभी को अर्जित अंक या न्यूनतम उर्त्तीणांक देकर अगली कक्षा में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासनिक भवन में बुधवार को परीक्षा और प्रोन्नत को लेकर बनी समिति की बैठक में ज्यादातर बिंदुओं पर कार्ययोजना तैयार कर ली गई। बृहस्पतिवार को भी कुछ बिंदुओं पर विचार-विमर्श के लिए बैठक बुलाई गई है। करीब ढाई घंटे चली बैठक में समिति के सदस्यों को शासन के निर्देशों को पढ़कर सुनाया गया। इसी अनुरूप कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
सबसे पहले विधि और शिक्षाशास्त्र विभाग की ओर से प्रस्ताव उपलब्ध कराए गए। दोनों ही विभागों ने पूर्व के प्रस्तावों पर ही सहमति जताई है। परीक्षा शुरू कराने को लेकर 27 अगस्त से पांच सितंबर के बीच की तिथियों का प्रस्ताव आया। आम सहमति बनी कि सितंबर के पहले सप्ताह से ही परीक्षा कराना उचित होगा, क्योंकि शासन की गाइडलाइन भी इसी तरह की है।
विज्ञापन
ज्यादातर बिंदुओं पर फार्मूला तैयार कर लिया गया है। कुछ बिंदुओं पर अभी चर्चा होगी, जिसके लिए बैठक बुलाई गई है। कार्ययोजना तैयार होने के बाद शासन को भेजी जाएगी, शासन की अनुमति मिलने के बाद उसे घोषित किया जाएगा।
-डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक
परीक्षा के दौरान नहीं मिलेगा गैप
परीक्षाएं लगातार कराई जाएंगी, विद्यार्थियों को गैप नहीं दिया जाएगा। रविवार और त्योहार को छोड़कर बाकी दिन परीक्षाएं होंगी। समिति ने परीक्षा विभाग को वैकल्पिक शेड्यूल तैयार करने को कहा है।
शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की वजह से फंसा मामला
समिति के कई सदस्य, डीन व विभागाध्यक्ष बैठक के बीच ही चले गए। उनके जाने से कई बिंदुओं पर चर्चा नहीं हो सकी। दरअसल, उनके विभाग में शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच करने शासन से गठित टीम पहुंची थी। वहीं कुछ विभागों में आज जांच होनी है, इसलिए विभागाध्यक्षों से दस्तावेजों को प्रमाणित भी कराना था।
शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की वजह से फंसा मामला
समिति के कई सदस्य, डीन व विभागाध्यक्ष बैठक के बीच ही चले गए। उनके जाने से कई बिंदुओं पर चर्चा नहीं हो सकी। दरअसल, उनके विभाग में शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच करने शासन से गठित टीम पहुंची थी। वहीं कुछ विभागों में आज जांच होनी है, इसलिए विभागाध्यक्षों से दस्तावेजों को प्रमाणित भी कराना था।