फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Unersity Defense Minister Rajnath Singh will bive chief guest of ancient students conference

गोरखपुर विश्वविद्यालय: पुरातन छात्र सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

Sat, 16 Apr 2022 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Apr 2022 11:29 AM IST
सार

विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन की तैयारियों के लिए शनिवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पुरातन छात्र डॉ. विभ्राट चंद कौशिक की देखरेख में बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
Gorakhpur Unersity Defense Minister Rajnath Singh will bive chief guest of ancient students conference
गोरखपुर विश्वविद्यालय । - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 30 अप्रैल से दो मई तक आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन के मुख्य अतिथि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह होंगे। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को 250 सदस्यों को साथ जोड़ने का लक्ष्य दिया जाएगा। इसके साथ 20 पुरातन छात्रों को डिस्टिंगविश एल्युमिनस का सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


पुरातन छात्र सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कल विभागाध्यक्षों एवं संकायाध्यक्षों की बैठक का आयोजन प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी हाल में होगा। पहले दिन का समन्वयक प्रो संजय बैजल को बनाया गया है। एक मई को अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। इसके समन्वयक प्रो अजय सिंह होंगे। दो मई को विभागीय पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी समन्वयक प्रो अनुभूति दुबे होंगी।  
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन की तैयारियों के लिए शनिवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में पुरातन छात्र डॉ. विभ्राट चंद कौशिक की देखरेख में बैठक आयोजित की गई। इसमें गोरखपुर और आसपास के रहने वाले पुरातन छात्रों को कार्यक्रम से जोड़ने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed