{"_id":"626cc5dbc969e11fdc210674","slug":"gorakhpur-triple-murder-committee-will-go-to-bottom-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर तिहरा हत्याकांड: हत्या की तह तक जाएगी कमेटी, आरोपी पर बढ़ सकती है धारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर तिहरा हत्याकांड: हत्या की तह तक जाएगी कमेटी, आरोपी पर बढ़ सकती है धारा
Sat, 30 Apr 2022 10:45 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:45 AM IST
सार
गोरखपुर में हुए तिहरे हत्याकांड को लेकर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि गठित अफसरों की टीम गहनता से जांच करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
triple murder in gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में खोराबार इलाके के रायगंज में युवती और उसके मां-बाप की हत्या की जांच के लिए गठित विशेष टीम कई और आरोपितों के नाम भी शामिल कर सकती है। आपराधिक साजिश और धमकी देने के मामले में मामले को रफा-दफा कराकर थाने जाने से रोकने वालों को आरोपी बनाया जा सकता है। हालांकि, पुलिस की अब तक की जांच में हत्या में एक ही आरोपित आलोक पासवान ही सामने आया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात एक तरफा प्यार में रायगंज गांव में प्रीति और उसके पिता गामा निषाद व मां संजू निषाद की बांके से हमला कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आलोक खुद ही थाने पहुंच गया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था और 26 अप्रैल की सुबह आला कत्ल बरामद करने के लिए आलोक को लेकर गांव में पुलिस गई थी।
विज्ञापन
इसी दौरान वह पुलिस की सर्विस रिवाल्वर छीनकर भागने लगा था। मुठभेड़ में आलोक के पैर में गोली लगी थी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद ही परिजन सामने आए और हत्या में चार से पांच और लोगों के शामिल होने की बात कही।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने एसपी सिटी और एसपी साउथ की संयुक्त टीम जांच को गठित की है। परिजन अब तक की बात में आलोक के शरणदाताओं का नाम ले रहे हैं।
यही वजह है कि माना जा रहा है कि केस में आपराधिक साजिश और धमकी देने की धारा बढ़ाई जा सकती है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि गठित अफसरों की टीम गहनता से जांच करेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।