{"_id":"607440298ebc3e8d3913217d","slug":"gorakhpur-to-ahmedabad-direct-flight-will-start-from-13-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: आज से गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, यहां देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: आज से गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Tue, 13 Apr 2021 09:48 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 13 Apr 2021 09:48 AM IST
सार
- विमान कंपनी स्पाइस जेट शुरू कर रही है अहमदाबाद की उड़ान, 2:30 घंटे में पूरा होगा सफर
- दो साल में नया टर्मिनल भी बनकर तैयार हो जाएगा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात आने-जाने वालों के लिए बड़ी राहत भरी सूचना है। अब उन्हें ट्रेन से दो दिन का लंबा सफर करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। 13 अप्रैल यानी कल से गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी। यह सफर ढाई घंटे में पूरा होगा और किराए के तौर पर करीब 5600 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। कोविड के बढ़ते प्रकोप की वजह से इस एयरपोर्ट पर सादगी के बीच यह सेवा शुरू होगी। अहमदाबाद से पहली फ्लाइट से गोरखपुर पहुचंने वाले और यहां से सफर करने वालों को फूल-माला देकर विमान कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी स्वागत करेंगे।
अहमदाबाद से विमान कंपनी स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी 3241 सुबह 7:40 बजे उड़ान भरकर 10:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। आधे घंटे बाद सुबह 11 बजे यही फ्लाइट एसजी 3242 गोरखपुर से उड़ान भरकर 1:30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
गोरखपुर से अब 14 उड़ान
गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए उड़ान शुरू हो जाने के बाद अब गोरखपुर से विभिन्न शहरों के लिए होने वाली उड़ानों की संख्या 14 हो जाएगी। इनमें गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो की एक, स्पाइस जेट की दो और अलाइंस एयर की एक समेत चार फ्लाइट शामिल है। इसी तरह मुंबई के लिए भी इंडिगो और स्पाइस जेट की दो-दो फ्लाइट के अलावा अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, बंगलूरू, प्रयागराज और लखनऊ के लिए एक-एक फ्लाइट शामिल है। दिल्ली और मुंबई के लिए अब सुबह से लेकर शाम तक उड़ान का विकल्प मौजूद रहेगा।

दो साल में नया टर्मिनल भी बनकर तैयार हो जाएगा
गोरखपुर एयरपोर्ट से लगातार बढ़ रही उड़ानों की संख्या की वजह से टर्मिनल पर दबाव भी काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए तीन सौ यात्रियों की क्षमता वाले नए टर्मिनल का निर्माण भी जल्द शुरू हो जाएगा। 28 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस टर्मिनल की आधारशिला भी रख दी। दो साल के भीतर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया टर्मिनल बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। इसके निर्माण के बाद गोरखपुर से और भी उड़ानों के रास्ते खुल जाएंगे।