{"_id":"670e02dffebce37eef08c8e8","slug":"gorakhpur-sp-city-advised-to-keep-special-things-in-mind-on-whatsapp-to-prevent-cyber-crime-2024-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल अरेस्ट: SP City की सीख, व्हाट्सएप पर इस खास बात का रखें ध्यान, अनजान कॉल से मिलेगी मुक्ति-जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल अरेस्ट: SP City की सीख, व्हाट्सएप पर इस खास बात का रखें ध्यान, अनजान कॉल से मिलेगी मुक्ति-जानिए
Tue, 15 Oct 2024 11:21 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:21 AM IST
सार
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने भी लोगों को सावधानी बरतने के सुझाव दिए हैं। उनका कहना है कि डिजिटल अरेस्ट के केस बढ़ते जा रहे हैं। रिटायर्ड बुजर्ग, नौकरी पेशा से लगाए आधुनिक पढ़ाई करने वाले छात्र भी डिजिटल अरेस्ट के चक्कर में फंसकर जालसाजों की कठपुतली बन जा रहे हैं। इससे बचने के लिए हर किसी को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
शहर में डिजिटल अरेस्ट के केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि व्हाट्सएप पर साइलेंट अननोन कॉलर्स पर क्लिक करें, इससे अंजान कॉल से मुक्ति मिल सकती है। इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके मोबाइल के फोन बुक में जितने नंबर होंगे, केवल उन्हीं नंबरों से ही व्हाट्सएप कॉल आ पाएगी।
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने भी लोगों को सावधानी बरतने के सुझाव दिए हैं। उनका कहना है कि डिजिटल अरेस्ट के केस बढ़ते जा रहे हैं। रिटायर्ड बुजर्ग, नौकरी पेशा से लगाए आधुनिक पढ़ाई करने वाले छात्र भी डिजिटल अरेस्ट के चक्कर में फंसकर जालसाजों की कठपुतली बन जा रहे हैं। इससे बचने के लिए हर किसी को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट कर की ठगी।
- फोटो : amar ujala
इस तरह करें साइलेंट
व्हाट्सएप पर अंजान कॉल को साइलेंट करने के लिए एसपी सिटी ने बताया कि व्हाट्सएप एप खोलें। सेटिंग में जाएं, प्राइवेसी पर क्लिक करें। फिर कॉल और साइलेंट अननोन कॉलर्स पर क्लिक करें। इसके बाद साइलेंस अननोल कॉलर्स ऑन पर क्लिक करते ही अंजान कॉल से मुक्ति मिल जाएगी। इस दौरान आपातकालीन कॉल आती है तो अननोन कॉलर्स को साइलेंट करने की सुविधा अस्थायी रूप से बंद हो जाएगी।

अभिनव त्यागी, एसपी सिटी
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने इन खास बातों का ध्यान रखना जरूरी बताया
पुलिस कभी डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। यह अफवाह है।
कभी पुलिस या अधिकारी आपसे पैसे की मांग नहीं करता है।
कोई खुद को पुलिस बता रहा है, तो इसकी सूचना अगल-बगल के थाने पर देकर पुष्टि करें।
किसी भी अनजान व्यक्ति से व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल पर बात करने से बचें।