{"_id":"62303b0d79770c78bb4f4f87","slug":"gorakhpur-shalimar-holi-special-train-will-run-on-march-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 20 मार्च को चलेगी गोरखपुर-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 20 मार्च को चलेगी गोरखपुर-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी
Wed, 16 Mar 2022 10:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:44 AM IST
सार
ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय एवं द्वितीय श्रेणी के 1-1, साधारण द्वितीय श्रेणी, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 06 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली में यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोरखपुर से शालीमार के बीच एक फेरे के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में यात्रा करने वालों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
02883 शालीमार-गोरखपुर होली स्पेशल 16 मार्च को शालीमार से रात 8.20 बजे चलकर दूसरे गोरखपुर शाम 5.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 02884 गोरखपुर-शालीमार होली स्पेशल 20 मार्च को गोरखपुर से दोपहर 1.15 बजे चलकर दूसरे दिन शालीमार 9.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय एवं द्वितीय श्रेणी के 1-1, साधारण द्वितीय श्रेणी, साधारण द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 06 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
मदन महल स्टेशन पर नहीं रुकेगी एलटीटी एक्सप्रेस
पश्चिम मध्य रेलवे के मदन महल स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉक कार्य किए जाने के कारण 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, मदन महल स्टेशन पर 15 से 17 मार्च तक अस्थायी रूप से नहीं रुकेगी।