{"_id":"5f9db7c58ebc3e9b9f372913","slug":"gorakhpur-rto-office-gorakhpur-city-news-gkp371545493","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले कागजात ऑनलाइन कराएं तभी होगा वाहन का स्वामित्व स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले कागजात ऑनलाइन कराएं तभी होगा वाहन का स्वामित्व स्थानांतरण
Sun, 01 Nov 2020 12:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur RTO
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में अब किसी भी कार्य से पहले वाहन के कागजात को ऑनलाइन कराना होगा। साथ ही इससे संबंधित शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। इसके बाद ही वाहन स्वामित्व स्थानांतरण से लेकर अन्य कार्य हो सकेंगे।
एआरटीओ प्रशासन श्याम लाल ने बताया कि वाहनों से संबंधित सभी दस्तावेज, स्लॉट जारी करने के लिए सॉफ्टवेयर विकसित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य जनपदों व प्रांतों से आए सभी वाहन स्वामित्व का ट्रांसफर, वाहन स्वामी की मृत्यु की दशा में वाहन के स्वामित्व का ट्रांसफर, नीलामी में क्रय वाहन के स्वामित्व का ट्रांसफर, वाहन का पंजीयन व नवीनीकरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र एवं पंजीकरण पुस्तिका में पता परिवर्तन आदि कार्यों से पहले वाहन मालिकों को वाहन से संबंधित कागजात ऑनलाइन कराना होगा, ताकि काम से पहले कार्यालय में दस्तावेज का मिलान आदि किया जा सके। साथ ही सभी कार्यों के शुल्क भी ऑनलाइन जमा होंगे।