फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur Rapti water increased by 14 cm in eight hours

Gorakhpur Flood: आठ घंटे में 14 सेमी बढ़ गया राप्ती का पानी, नेपाल की बारिश बनी वजह

Fri, 25 Aug 2023 01:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Aug 2023 01:10 PM IST
सार

जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको देखते हुए सभी विभागों को सजग रहने का निर्देश दिया गया है। किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारी की गई है।

विज्ञापन
Gorakhpur Rapti water increased by 14 cm in eight hours
गोरखपुर राप्ती नदी का जल बढ़ रहा है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल में नदियों के कैचमेंट एरिया में होने वाली बारिश का असर नजर आने लगा है। बृहस्पतिवार को महज आठ घंटे में राप्ती नदी का पानी 14 सेंटीमीटर बढ़ गया। सरयू नदी में भी लगातार बढ़ाव जारी है। रोहिन में जलस्तर सामान्य रहा। विशेषज्ञों का कहना है कि आगे यदि बारिश होती रही तो नदियों पर इसका असर नजर आएगा।

विज्ञापन


हाल के दिनों में मौसम का मिजाज बदला है। नेपाल के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में थम-थम कर बारिश हो रही है। नदियों के कैचमेंट एरिया (ऐसे क्षेत्र जहां से पानी नदी में आता है) में पानी बरसने से जलस्तर बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे के बीच राप्ती नदी में 14 सेमी का बढ़ाव राजघाट, बर्डघाट पर लगे गेज पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में तीन दिन झूम के बरसे बदरा, आज भी मेहरबान हुए मेघ
विज्ञापन
विज्ञापन
 

बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे राजघाट के बर्डघाट में राप्ती नदी का जलस्तर 72.570 मीटर था, जबकि शाम को यहां पर जलस्तर 72.710 दर्ज किया गया। इसी तरह अयोध्या पुल पर सरयू नदी का पानी सुबह 92.410 से बढ़कर शाम चार बजे 92.420 पहुंच गया। रोहिन नदी का पानी त्रिमुहानी घाट पर 78.990 मीटर दर्ज किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ गौतम गुप्ता ने कहा कि नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इसको देखते हुए सभी विभागों को सजग रहने का निर्देश दिया गया है। किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने की तैयारी की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed