फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cloud rained for three days even today in Gorakhpur

Gorakhpur Rain: गोरखपुर में तीन दिन झूम के बरसे बदरा, आज भी मेहरबान हुए मेघ

Fri, 25 Aug 2023 11:28 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Aug 2023 11:28 AM IST
सार

उम्मीद के मुताबिक अगस्त माह में अब तक करीब 380 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसतन बारिश से करीब 60 मिलीमीटर अधिक है। लगातार हुई बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
cloud rained for three days even today in Gorakhpur
गोरखपुर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगस्त माह में मानसून ने अपना रंग दिखाया और अब तक औसत से करीब 20 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। लगातार तीन दिन से हो रही झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। अगस्त माह में औसतन 319.4 मिमी बारिश होती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अब तक 380 मिमी बारिश हो चुकी है।

विज्ञापन


जून और जुलाई माह में औसत से काफी कम बारिश होने से लोग निराश थे। इससे पहले वर्ष 2021 व 2022 में भी जून-जुलाई में औसत से कम बारिश हुई थी, लेकिन अगस्त व सितंबर में मेघ झूम कर बरसे थे। अन्य वर्षों की तरह इस बार भी सारी उम्मीदें अगस्त माह में बारिश पर टिकी हुई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखनाथ मंदिर परिसर में ड्रोन उड़ा रहा था शख्स, देखते ही पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद के मुताबिक अगस्त माह में अब तक करीब 380 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसतन बारिश से करीब 60 मिलीमीटर अधिक है। लगातार हुई बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

वर्षवार अगस्त माह में हुई बारिश की स्थिति
 
वर्ष  (मिमी)
2020 199
2021 440.9
2022 258.8
2023 380 (अबतक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed