फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur ranks second in state in mobile medical unit

UP News: मोबाइल मेडिकल यूनिट में गोरखपुर प्रदेश में दूसरे नंबर पर, प्रादेशिक समीक्षा में जनपद को मिले 10 नंबर

Fri, 15 Dec 2023 01:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 15 Dec 2023 01:37 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार बहुत ही संवेदनशील है। हर योजना और सुविधाओं की लगातार समीक्षा हो रही है। नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। इस वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। नवंबर की समीक्षा में जिले की सभी योजनाओं को ए प्लस रैंकिंग मिली है।

विज्ञापन
Gorakhpur ranks second in state in mobile medical unit
गोरखपुर सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वास्थ्य सेवा के मामले में गोरखपुर जिला टॉप फाइव में आ गया है। मोबाइल मेडिकल यूनिट में गोरखपुर दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर आजमगढ़ है। नवंबर की समीक्षा में जिले को सभी योजनाओं में ‘ए प्लस’ रैंकिंग मिली है। एक योजना के लिए 10 नंबर रखे गए थे। सात योजनाओं की समीक्षा में जिले को छह में 10-10 अंक व एक में नौ अंक मिले हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका में जारी आंकड़ों के अनुसार, 102 नंबर एंबुलेंस व 108 नंबर एंबुलेंस सेवा, टेली रेडियोलॉजी, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम, बायोमेडिकल उपकरणों के रख-रखाव व मोबाइल मेडिकल यूनिट की समीक्षा में विभाग को 10 में 10 अंक मिले हैं। दवाओं की उपलब्धता की निगरानी में 10 में से नौ अंक हासिल हुए हैं। मोबाइल मेडिकल यूनिट में प्रदेश के शीर्ष पांच जनपदों में दूसरे नंबर पर गोरखपुर है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश सरकार बहुत ही संवेदनशील है। हर योजना और सुविधाओं की लगातार समीक्षा हो रही है। नियमित निरीक्षण किए जा रहे हैं। इस वजह से स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। नवंबर की समीक्षा में जिले की सभी योजनाओं को ए प्लस रैंकिंग मिली है। इस माह और बेहतर करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed