फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur ramghadtal railway colony

रामगढ़ताल रेलवे कॉलोनी तोड़ेगा रेलवे, रेस्ट हाउस और बहुमंजिली इमारत बनाने की तैयारी

Fri, 24 Jan 2020 11:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur ramghadtal railway colony
प्रतीकात्मक तस्वीर
रामगढ़ताल रेलवे कालोनी को जल्द ही तोड़ा जाएगा। यहां रेस्ट हाउस और बहुमंजिली इमारत बनाने की तैयारी है। इस सिलसिले में रेल प्रशासन ने रेलकर्मियों को आवास खाली करने का नोटिस भी भेज दिया है। जिसके विरोध में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन स्थित पीआरकेएस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को महामंत्री विनोद कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक हुई। महामंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को बिना आवास आवंटित किए भवनों को खाली करने का नोटिस दे दिया गया। अब तोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


संघ अब कर्मचारियों और उनके परिजनों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। जल्द उन्हें आवास आवंटित नहीं हुए तो संघ आंदोलन को बाध्य होगा। सभा में प्रवक्ता एके सिंह, रामकृपाल शर्मा, मनोज द्विवेदी, ओपी सिंह, दयाशंकर चौधरी, एबी पांडेय, विक्रम, अंशुमान पाठक, अरुण शुक्ला, ए. मकरानी, देवेंद्र यादव आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआरओ एनईआर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे के पास पर्याप्त आवास उपलब्ध हैं। रेलकर्मी आवेदन कर अपने नाम से आवास आवंटित करा सकते हैं। रामगढ़ ताल के किनारे स्थित रेलवे आवासों को खाली कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed