फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur railway hospital

रेलवे अस्पताल : कोरोना मरीजों तक दवा-भोजन पहुंचाने के साथ बात भी कर रही रोबो ट्रॉली

Tue, 28 Jul 2020 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur railway hospital
रेलवे अस्पताल : कोरोना मरीजों तक दवा-भोजन पहुंचाने के साथ बात भी कर रही रोबो ट्रॉली
विज्ञापन

गोरखपुर। रेलवे अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों को अब खाना और दवा अस्पताल के कर्मचारी नहीं बल्कि रोबो-ट्रॉली पहुंचा रही है। खास बात यह है कि इसमें लगे कैमरे के जरिये मरीजों और डॉक्टरों की बात भी हो जा रही है। वीडियो कॉलिंग के जरिए डॉक्टर एक-एक मरीज का हालचाल ले रहे हैं। ट्राली के इस्तेमाल से 70 से 80 फीसदी तक मरीजों और डॉक्टरों के बीच संपर्क कम हो गया है।
रेलवे वर्कशॉप में तैयार की गई ट्रॉली के आगे की ओर लगा आईपी-6 कैमरा मरीज के बेड के पास पहुंचने पर ऑन हो जा रहा है। उसमें आडियो सेट के साथ ही माइक्रोफोन भी लगा है। डॉक्टर अपने मोबाइल के जरिए कैमरे को कनेक्ट कर अपने केबिन से संबधित मरीज से बात कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रेलवे अस्पताल में इसका शुभारंभ किया था। जो ट्रॉली बनाई गई है वह चार लेयर की है। सबसे ऊपर की सतह पर खाने की थाली होगी उसके नीचे पानी, तीसरे लेयर में दवाएं और चौथे व अंतिम लेयर में अखबार रखा जा रहा है। रेलवे अस्पताल में कोरोना के चार वार्ड बनाए गए हैं। हर वार्ड में एक ट्रॉली रखी गई है। आगे डिमांड के हिसाब से ट्रॉलियों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

23 मीटर की दूरी से हो रही ऑपरेट
ट्रॉली 23 मीटर की दूरी से ऑपरेट हो रही है। इससे किसी भी कर्मचारी को किसी भी मरीज से संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। ट्रॉली को वार्ड के आउटर लॉन से ही ऑपरेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed