फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   gorakhpur post office emplyee protesting

गोरखपुर के डाक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 31 Jul 2020 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
gorakhpur post office emplyee protesting
मुख्य डाकघर पर हड़ताल कर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : GORAKHPUR CITY
गोरखपुर। प्रधान डाकघर में प्रशासन पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप लगाकर कर्मियों ने प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को सभी ने काम ठप कर नारेबाजी की। उनकी मांग थी कि डाक प्रशासन तत्काल प्रभाव से प्रधान डाकघर, मुख्य और शाखा डाकघरों में सैनिटाइजेशन कराए। भीड़ को देखते हुए डाकघरों में अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था हो।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि डाकघर प्रशासन इस कोरोना संकट में भी पोस्टमास्टरों को टार्गेट देकर परेशान कर रहा है। उसका कर्मचारियों के सुरक्षा हितों पर बिल्कुल ध्यान नहीं है। क्षेत्रीय सचिव प्रह्लाद सिंह ने बताया कि महाराजगंज डाक विभाग में 17 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। गोरखपुर प्रधान डाकघर यहां से कर्मचारियों को भेजकर महराजगंज डाकघर में काम कराना चाहता है।
विज्ञापन

लगातार अधिकारी इसे लेकर कर्मचारियों पर दबाव बना रहे हैं जबकि इस माहौल में वहां जाकर काम करना खतरनाक हो सकता है। दोपहर करीब दो बजे पोस्ट मास्टर जनरल गोरखपुर क्षेत्र के आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म किया गया। उन्होंने महराजगंज के पास के क्षेत्रों से डाकघर के कर्मचारियों को वहां भेजे जाने का इंतजाम कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed