फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Kanpur Encounter Vikas Dubey News in Hindi: Gorakhpur Police searched top ten miscreants List after Kanpur encounter

Vikas Dubey News: गोरखपुर में भी हैं विकास दुबे जैसे बदमाश, मुकदमों की है लंबी लिस्ट, जानिए किस पर कितने केस

Tue, 07 Jul 2020 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jul 2020 02:37 PM IST
सार

  • एक मृतक का नाम भी शामिल हुआ, उसे हटाने की कवायद तेज
  • कानपुर मुठभेड़ के बाद टॉप बदमाशों की तलाश में पुलिस

विज्ञापन
Kanpur Encounter Vikas Dubey News in Hindi: Gorakhpur Police searched top ten miscreants List after Kanpur encounter
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

अपराध के रास्ते राजनीति में आए लोगों पर नजर रखने के लिए गोरखपुर जिले के टॉप टेन बदमाशों की पुरानी सूची खंगाली जा रही है। कानपुर की घटना से पहले ही जिले में बनी ऐसी ही एक टॉप टेन की सूची में पिपरौली ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह का नाम तीसरे नंबर पर दर्ज है।

विज्ञापन


सुधीर के अलावा सूची में माफिया प्रदीप सिंह, विनोद उपाध्याय और अयोध्या जायसवाल का नाम शामिल है। सूची में एक मृत बदमाश का नाम भी शामिल है। पुलिस अब बदमाशों के आपराधिक इतिहास व उनकी गतिविधि की जानकारी नए सिरे से तलाश रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कानपुर मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। अफसर किसी भी बदमाश को राजनीतिक हो या दूसरा संरक्षण, छोड़ने के मूड में नहीं है। इसी क्रम में जिले के टॉप टेन की सूची निकाली गई है जिसे अब अपडेट भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें
विकास दुबे की तरह इस बदमाश के नाम भी दर्ज हैं 60 आपराधिक मुकदमें, अब जेल में लिख रहा 'किताब'


आपको बताएं, यूपी में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पूर्व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने सभी जिलों से टॉप टेन बदमाशों की एक सूची तैयार कराई थी। इस सूची में उन लोगों के नाम भेजे गए थे, जिनके खिलाफ सख्ती से पूरे जिले में शांति कायम रह सके। इसी क्रम में गोरखपुर पुलिस ने 10 लोगों का नाम शासन को भेजा था। लिस्ट में शामिल बदमाशों में ज्यादातर जमानत पर बाहर हैं।

टॉप टेन बदमाशों की सूची में हैं ये


गोरखपुर के टॉप टेन में पहले नंबर पर झंगहा का एक लाख का इनामी राघवेन्द्र यादव है। उस पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर वह फरार है। दूसरे नंबर पर प्रदीप सिंह का नाम है। प्रदीप पर 51 मुकदमे हैं और वह जमानत पर बाहर है। तीसरा नाम सुधीर सिंह का है। सुधीर पर 27 मुकदमे हैं। वह पिपरौली से ब्लॉक प्रमुख हैं।

चौथे नंबर पर विनोद उपाध्याय का नाम है वह भी जमानत पर है। उसके खिलाफ 27 मुकदमे हैं। पांचवें नंबर पर अयोध्या जायसवाल का नाम है। उस पर 17 मुकदमे हैं। वह भी जमानत पर बाहर है। छठे नंबर पर रविन्द्र ढाढ़ी का नाम था। उस पर 32 मुकदमा दर्ज था। रविन्द्र ढाढ़ी की 22 नवंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इसे भी पढ़ें
जब हिस्ट्रीशीटर के घर घिर गई थी गोरखपुर पुलिस, वर्तमान एडीजी कानपुर ने ऐसे लिया था बदला


हालांकि अभी उसका नाम लिस्ट से नहीं निकला है। इसके अलावा बलिराम तिवारी, हरिकृष्ण मिश्रा, मनीष साहनी और मुजम्मिल उर्फ बाबू शेख के नाम भी इस सूची में शामिल हैं।

एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि पिछले नवंबर में सूची तैयार की गई थी। जिस वजह से मृतबदमाश का नाम शामिल है, उसे हटाया जाएगा। एक्टिव बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एक-एक का रिकार्ड तैयार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed