{"_id":"66b84ef014fc2f07450cf76c","slug":"gorakhpur-police-recovered-rs-28-lakh-in-a-fraud-committed-from-delhi-an-engineer-was-cheated-2024-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लव कैफे: गोरखपुर के इंजीनियर से दिल्ली में बैठकर 60 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने 28 लाख किए बरमाद- जानें कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव कैफे: गोरखपुर के इंजीनियर से दिल्ली में बैठकर 60 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने 28 लाख किए बरमाद- जानें कैसे
Sun, 11 Aug 2024 11:11 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:11 AM IST
सार
बंगाली लव कैफे रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के चक्कर में 60 लाख रुपये गंवाने वाले इंजीनियर के 28 लाख रुपये पुलिस ने वापस करा दिए हैं। पुलिस के अनुसार, जालसाजों के एक और बैंक खाते में आठ लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं, जो जल्द ही पीड़ित के खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे। पुलिस का कहना है कि जालसाजी के आरोपियों की पहचान कर ली है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
बंगाली लव कैफे का पोस्टर
- फोटो : स्त्रोत- पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाली लव कैफे रेस्टोरेंट की फ्रेंचाइजी के चक्कर में 60 लाख रुपये गंवाने वाले इंजीनियर के 28 लाख रुपये पुलिस ने वापस करा दिए हैं। पुलिस के अनुसार, जालसाजों के एक और बैंक खाते में आठ लाख रुपये फ्रीज कराए गए हैं, जो जल्द ही पीड़ित के खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे। पुलिस का कहना है कि जालसाजी के आरोपियों की पहचान कर ली है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
फेसबुक पर विज्ञापन देख आया झांसे में
एम्स क्षेत्र के झारखंडी में रहने वाले नवोदय स्कूल के रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रेम नारायण शुक्ला के पुत्र प्रेम शुक्ला अमेरिका में माइक्रोसाॅफ्ट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। कुछ महीने पहले प्रेम ने फेसबुक पर बंगाली लव कैफे रेस्टोरेंट का विज्ञापन देखा। उसपर लिखे नंबर पर कॉल किया तो एक महिला ने कॉल रिसीव किया।

बढ़ रहे हैं साइबर ठगी के मामले
- फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह रेस्टोरेंट दिल्ली में शुरू किया है। घरेलू महिलाओं द्वारा घर पर बनाया खाना इसमें सर्व किया जाता है। प्रेम ने उसकी फ्रेंचाइजी गोरखपुर में खोलने के लिए बात की। इस पर महिला ने 60 लाख रुपये का खर्च बताया। प्रेम ने अपने पास से 48 लाख रुपये महिला के खाते में जमा कराए।
इसके बाद महिला द्वारा दिए गए दूसरे अकाउंट में अपने पिता प्रेम शुक्ला से 12 लाख रुपये जमा कराए। रुपये जमा होने के बाद महिला ने फोन उठाना बंद कर दिया। तब प्रेम को ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद प्रेम के पिता की तहरीर पर 30 अप्रैल को पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।

साइबर अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्री-पिक
रेस्टाेरेंट की जगह मिला सिर्फ बैनर
केस दर्ज करने के बाद साइबर थाने के एसआई उपेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में टीम जुलाई में दिल्ली गई। जैसा कि फेसबुक पर लव कैफे का पता रजौरी गार्डेन बताया गया था। वहां पहुंचकर टीम ने जांच पड़ताल की तो एक जगह कैफे के नाम से बैनर लगा मिला लेकिन रेस्टोरेंट कहीं नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस ने जिन बैंक के खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए थे। वहां जाकर अकाउंट फ्रीज कराए, जिससे आठ अगस्त को पीड़ित को 28 लाख रुपये वापस मिल गए। दूसरे अकाउंट में आठ लाख फ्रीज कराए गए हैं। वह भी जल्द ही मिल जाएंगे।

एसएसपी गौरव ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि साइबर अपराध थाने की पुलिस ने दिल्ली जाकर पीड़ित के 28 लाख रुपये वापस करा दिए हैं। कुछ और रकम भी जल्द मिल जाएगी। इस केस में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
साइबर ठग
- फोटो : अमर उजाला
साइबर अपराध से बचाव एवं सावधानियां
- साइबर फ्राॅड होने पर तत्काल हेल्पलाइन नम्बर 1930 व वेबसाइट- www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।
- ‘टेलीग्राम/ ह्वाट्सएप/ इंस्टाग्राम के माध्यम से टास्क पूरा कर पैसे कमाएं’, जैसे लुभावने विज्ञापनों से बचें तथा कभी भी टास्क पूरा करने के नाम पर रुपये जमा न करें।
- क्रिप्टोकरेंसी/ बिटक्वाइन में पैसे इनवेस्ट करने पर तीन गुना व उससे अधिक लाभ कमाने वाले जैसी लुभावनी बातों में न फंसें।
- लोन एप को डाउनलोड करने में सावधानी बरतें, हमेशा आरबीआई की वेबसाइट से उनकी सत्यता की जांच करने के बाद ही लोन की सुविधा प्राप्त करें ।
- फर्जी बैंक खाते में क्रेडिट का मैसेज भेजकर रुपये जमा करा लेने वाले जालसाजों से सावधान रहें, बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को कहीं भी रुपये न भेजें ।
- क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, रिवार्ड प्वाइन्ट लेने आदि के नाम कर क्रेडिट कार्ड की जानकारी एवं ओटीपी किसी को भी शेयर न करें।