फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंकों में हड़ताल से 300 करोड़ के काम प्रभावित, थानों में ये काम शुरू, देखें दिनभर की हलचल

Fri, 31 Jan 2020 09:56 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 31 Jan 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur police, gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 31 january 2020
bank strike - फोटो : amarujala
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफ बीयू) के आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को शहर के तमाम सार्वजनिक बैंकों में ताले लटके रहे। कई बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी बैंक रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में इकट्ठा हुए और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की वजह से जिले में करीब 300 करोड़ रुपये का बैंकिंग कारोबार प्रभावित हुआ।


हड़ताल की खबर और तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें..
मांगों को लेकर बैंकों में हड़ताल शुरू, परिसर से बाहर निकलने पर पुलिस ने रोका

आज से थानों में क्रियाशील हुई विवेचना इकाई
रेंज के सभी जिलों के थानों में आज से अलग से विवेचना इकाई क्रियाशील हो गई। इस इकाई को एक साल में कम से कम 70 मुकदमों की विवेचना करनी होगी। विवेचना पूरी करने के बाद यह टीम चार्जशीट दाखिल करने के लिए मुकदमे से संबंधित सारी पत्रावली सीधे सीओ को सौंप देगी। डीजीपी ने पिछले दिनों सभी थानों में इस इकाई के गठन का निर्देश दिया था। ताकि विवेचना की गुणवत्ता बेहतर बनाई जा सके। डीआईजी परिक्षेत्र राजेश मोदक ने बताया कि इस इकाई के गठन से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा। आरोपितों को सजा दिलाना भी आसान होगा। रेंज के चारों जिलों में आज से यह इकाई काम करना शुरू कर देगी।

देखें दिनभर की हलचल

‘वक्त इससे खराब क्या होगा, अब कोई इंकलाब क्या होगा’

gorakhpur police, gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 31 january 2020
kavi sammelan - फोटो : amarujala
चेतना माया वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की ओर से माया पांडेय स्मृति अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह विश्वविद्यालय के संवाद भवन में आयोजित हुआ। कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब हंसाया और समसामयिक मुद्दों पर तीखा प्रहार किया।  

कवि सम्मेलन में सौरभ प्रतापगढ़ी ने अपनी कविता ‘धुआं वैसे तो काला दे रहा है दिया, लेकिन उजाला दे रहा है’ सुनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। मऊ से आए राघवेंद्र प्रताप सिंह ने ‘वक्त इससे खराब क्या होगा, अब कोई इंकलाब क्या होगा’ देश की मौजूद परिस्थितियों की ओर इशारा किया।

हास्य कवि बादशाह प्रेमी ने जहां लोगों को अपनी कविताओं से हंसने पर मजबूर किया वहीं ‘जाति धर्म के बहकावे में राजनीति मटमैली होगी, भेदभाव या पक्षपात की बातें बहुत विषैली होगी’ सुनाकर लोगों को सोचने पर मजबूर किया। लखनऊ से पधारे वाहिद अली वाहिद ने कहा ‘चमक इसमें नहीं सादी गजल ह,ै अभी पूरी नहीं आधी गजल है’ सुनाया तो वहीं कवयित्री सत्यमवदा शर्मा ‘सत्यम’ ने ‘एक दरिया को समंदर  बनाना जानती है, प्यार मनुहार का मंजर बनाना जानती है’ सुनाकर वाहवाही लूटी।

कवयित्री अर्चना मालवीय और अनीता पाल सिंह ने गजलों समा बांधे रखा। कवयित्री प्रतिभा गुप्ता, सुधा मोदी, जमुना प्रसाद उपाध्याय ने कविता का पाठ किया। संचालन ज्ञानेंद्र द्विवेदी ‘दीपक ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अनंत मिश्र ने किया एवं मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष प्रो. चितरंजन मिश्र रहे।

इस अवसर पर डॉ. अजीज अहमद, पीआरकेएस के महामंत्री विनोद राय, पूर्व मेयर डॉ सत्या पांडेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष अरुण अग्रहरी आदि मौजूद रहे।

पटरी व्यवसायियों ने नगर विधायक से की पुलिसिया उत्पीड़न की शिकायत

gorakhpur police, gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 31 january 2020
नगर विधायक के घर पंहुचे सब्जी विक्रेता। - फोटो : amarujala
शास्त्री चौक और बेतियाहाता के पटरी व्यवसायियों ने नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल से पुलिस के उत्पीड़न की शिकायत की। शुक्रवार को नगर विधायक से मुलाकात कर आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से वेंडर का परिचय पत्र दिए जाने के बावजूद पुलिस उनका उत्पीड़न कर रही है।

नगर विधायक ने नगर आयुक्त को फोन पर कहा कि जो व्यवस्था नगर निगम ने सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के सामने की है, वही व्यवस्था इनके लिए भी किया जाना आवश्यक है।

नगर विधायक ने बताया कि अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने सभी परिचय-पत्र प्राप्त विक्रेताओं को शनिवार को नगर निगम में बुलाया है। वहीं एसपी सिटी का कहना है कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत करें। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री नगर से निकली प्लास्टिक मुक्त रैली

gorakhpur police, gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 31 january 2020
प्लास्टिक मुक्त रैली को शास्त्री नगर से झंडा दिखाकर रवाना करते एसडीएम सदर गौरव सिंह। - फोटो : amarujala
जागरूकता रैली निकाली
गोरखपुर। मिलेनियम ग्लोबल स्कूल, शास्त्रीनगर के बच्चों ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार को रैली निकाली। इस दौरान लोगों को पॉलिथीन से होने वाली हानि के बारे में भी बताया गया। साथ ही कपड़े के थैले का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी सदर गौरव सिंह सोगरवाल, चेयरमैन अशोक कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

छात्राओं को दिलाई नारी गरिमा के सम्मान की शपथ

gorakhpur police, gorakhpur real time update, gorakhpur latest news update date 31 january 2020
शिविर के दौरान छात्राओं को नारी गरिमा के सम्मान की शपथ दिलाई गई। - फोटो : amarujala
नारी गरिमा का लिया संकल्प
क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय और सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन के संयुक्त तत्वावधान में करियर काउंसिलिंग शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया।  ‘अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स’ मुहिम के तहत आयोजित शिविर के दौरान छात्राओं को नारी गरिमा के सम्मान की शपथ दिलाई गई। सभी ने इसे अपने व्यवहार में लाने का संकल्प भी लिया।
कहा कि अमर उजाला की अपराजिता मुहिम महिलाओं को उनका सम्मान दिलाने में बेहद कारगार साबित होगी। सभी शिक्षक और छात्राएं इसकी शुरुआत अपने घर परिवार से करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed