{"_id":"68f5415c14841b196d0f54e3","slug":"gorakhpur-news-youth-who-went-to-saudi-arabia-to-work-as-a-labourer-threatens-cm-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-1108453-2025-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सऊदी अरब मजदूरी करने गए युवक ने सीएम योगी को दी धमकी, आरोपी काशीपुर का रहने वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सऊदी अरब मजदूरी करने गए युवक ने सीएम योगी को दी धमकी, आरोपी काशीपुर का रहने वाला
Mon, 20 Oct 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:21 AM IST
सार
वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में युवक मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। यह मामला तब सार्वजनिक हुआ जब हिंदूवादी संगठन के पूर्व पदाधिकारी जंगल सखनी निवासी घनश्याम चौहान ने गुलरिहा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
आरोपी अली अकबर
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विस्तार
सऊदी अरब में मजदूरी करने गए गुलरिहा के अली अकबर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर सनसनी फैला दी है। इस वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देने और सामाजिक विद्वेष फैलाने वाले बयान दिए गए हैं। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में गुलरिहा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में युवक मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करता दिखाई दे रहा है। यह मामला तब सार्वजनिक हुआ जब हिंदूवादी संगठन के पूर्व पदाधिकारी जंगल सखनी निवासी घनश्याम चौहान ने गुलरिहा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
घनश्याम चौहान ने बताया कि ऐसे वीडियो समाज में नफरत फैलाने वाले हैं। जांच में पता चला कि आरोपी अली अकबर गुलरिहा के जंगल डुमरी नंबर दो के काशीपुर टोले का रहने वाला है।
विज्ञापन
केस दर्ज करने के बाद गुलरिहा थाना पुलिस ने आरोपी के परिजन को चौकी पर बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। गुलरिहा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। तकनीकी टीम को लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद