Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Changing lifestyles and dietary habits are becoming a cause of illness; cases of both Type 1 and Type 2 diabetes are emerging.

Gorakhpur News: अब उम्र नहीं देख रही डायबिटीज, बच्चे भी हो रहे शिकार

Sat, 14 Nov 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Changing lifestyles and dietary habits are becoming a cause of illness; cases of both Type 1 and Type 2 diabetes are emerging.
विश्व डायबिटीज दिवस आज
विज्ञापन

- बदलती जीवनशैली और खानपान बन रहा बीमारी की वजह, टाइप-1 के साथ टाइप-2 के मामले भी आ रहे सामने

- पहले 35 साल से अधिक उम्र के लोगों की होती थी स्क्रीनिंग, अब कम उम्र में भी जांच की जरूरत


गोरखपुर। डायबिटीज अब सिर्फ उम्रदराज लोगों की बीमारी नहीं रह गई है। बदलती जीवनशैली, शारीरिक गतिविधियों में कमी और अनियमित खानपान के कारण बच्चे और युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। एम्स गोरखपुर में कम उम्र के मरीजों में टाइप-1 और टाइप-2 दोनों तरह की डायबिटीज के मामले सामने आ रहे हैं।
स्थिति यह है कि एंड्रोक्राइनोलॉजी विभाग में एक सप्ताह में 10 से 30 साल की उम्र के करीब 50 मरीज डायबिटीज की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों में टाइप-2 डायबिटीज के मामले भी सामने आना चिंता का विषय है। पहले सामान्य तौर पर 35 साल से अधिक उम्र के लोगों की डायबिटीज स्क्रीनिंग पर ध्यान दिया जाता था लेकिन अब कम उम्र में भी इसके लक्षण दिखने पर जांच जरूरी हो गई है।
विज्ञापन


दो तरह की होती है डायबिटीज
एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के डॉ. देबादित्य दास के मुताबिक, टाइप-1 डायबिटीज में शरीर का अग्न्याशय (पैंक्रियाज) पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता। ऐसे मरीजों को शरीर में शुगर का स्तर नियंत्रित रखने के लिए इंसुलिन देना पड़ता है। वहीं, टाइप-2 डायबिटीज में इंसुलिन बनता तो है लेकिन शरीर उसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इसे इंसुलिन रेजिस्टेंस कहते हैं। बच्चों में टाइप-2 डायबिटीज का बढ़ना चिंता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों में दिख रहे ये लक्षण
डॉ. दास के अनुसार, बार-बार प्यास लगना, पेशाब आना, अचानक वजन कम होना, थकान महसूस करना और भूख बढ़ना डायबिटीज के प्रमुख लक्षण हैं। बच्चों में ऐसे लक्षण दिखने पर अभिभावकों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। समय पर जांच और उपचार से बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।

बचाव के उपाय
- बच्चों को रोजाना कम से कम एक घंटा शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करें।

- फास्ट फूड, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ और मीठे पेय से दूरी रखें।
- भोजन में हरी सब्जियां, फल और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें।
- बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करें और खेलकूद की आदत डालें।
- वजन बढ़ने पर खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें।

- लक्षण दिखने पर ब्लड शुगर की जांच कराएं और डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed