{"_id":"6af77f1613f4be229a06cdee","slug":"schools-will-be-granted-a-specific-status-if-80-percent-of-students-in-classes-one-and-two-are-found-to-be-proficient-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1517476-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे निपुण विद्यालयों का आकलन, दो चरणों में चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डीएलएड प्रशिक्षु करेंगे निपुण विद्यालयों का आकलन, दो चरणों में चलेगा अभियान
Sat, 14 Nov 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
हिंदी और गणित में अलग-अलग 75 फीसदी अंक लाने पर विद्यार्थी होगा निपुण
कक्षा एक और दो में 80 फीसदी बच्चे निपुण मिलने पर विद्यालय को मिलेगा दर्जा
गोरखपुर। परिषदीय प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में बच्चों की पढ़ने-लिखने और गणित की दक्षता परखने के लिए अब डीएलएड प्रशिक्षुओं की मदद ली जाएगी। शासन ने नवंबर और जनवरी में दो चरणों में निपुण विद्यालय आकलन कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रशिक्षु विद्यालयों में पहुंचकर कक्षा एक और दो के बच्चों का आकलन करेंगे। प्रत्येक प्रशिक्षु को एक विद्यालय के 24 बच्चों की दक्षता परखनी होगी।
बीएसए धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जारी निर्देश के अनुसार, पहला चरण 21 से 30 नवंबर और दूसरा चरण 20 से 30 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। इसके लिए विद्यालयों की सूची पीएफएमएस पोर्टल से तैयार कर 15 नवंबर तक राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी जाएगी।
आकलन के बाद पांच प्रतिशत बच्चों का रैंडम आधार पर पुन: सत्यापन होगा। परिणाम निपुण भारत मिशन के पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे और अभिभावकों को भी रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को निपुण सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रत्येक प्रशिक्षु एक विद्यालय के कक्षा एक के 12 और कक्षा दो के 12 बच्चों का आकलन करेगा। बच्चों का चयन निपुण एप से होगा। कक्षा एक के बच्चों से 20 तक गिनती, जोड़-घटाव, रुपये-पैसे की पहचान और सरल पैटर्न से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
कक्षा दो के बच्चों की 99 तक संख्या की समझ, जोड़-घटाव, गुणा-भाग, रुपये की पहचान और पैटर्न बनाने की क्षमता परखी जाएगी। भाषा में भी पढ़ने, सुनने और लिखने की दक्षता जांची जाएगी। निपुण घोषित होने के लिए हिंदी और गणित दोनों विषयों में कम से कम 75-75 प्रतिशत प्रश्नों के सही उत्तर जरूरी होंगे।