{"_id":"68d2fe9b27ed14ceb30548b2","slug":"gorakhpur-news-young-man-dies-after-falling-from-roof-in-singhadia-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1080453-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिंघड़िया में छत से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिंघड़िया में छत से गिरकर युवक की मौत
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया इलाके की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया
एम्स। झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा नौका टोला निवासी 32 वर्षीय भांजू राज यादव पुत्र कमलेश यादव की सोमवार की रात छत से गिरने से मौत हो गई। वह लंबे समय से कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया में गोल्डन मैरिज लॉन के पास किराए के मकान में रह रहा था।
बताया जाता है कि सोमवार रात अचानक छत से गिरने के बाद वह वहीं पड़ा रहा। मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के मुताबिक भांजू अविवाहित था और चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। रक्षाबंधन पर ही वह घर आया था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से वहीं किराए पर रह रहा था और मजदूरी करके परिवार का सहयोग करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।